फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Problems of asthma patients are not decreasing, two died

Agra News: अस्थमा के मरीजों की कम नहीं हो रही दिक्कत, दो की मौत

Sat, 17 Feb 2024 05:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 17 Feb 2024 05:12 PM IST
विज्ञापन
Problems of asthma patients are not decreasing, two died
अस्थमा के मरीजों की कम नहीं हो रही दिक्कत, दो की मौत
विज्ञापन

- तीन अन्य मरीजों को हालत बिगड़ने पर किया गया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिले में अस्थमा के मरीजों की दिक्कत कम होने का नाम नहीं ले रही है। लगातार सांस लेने में दिक्कत के चलते अस्थमा के मरीजों की मौत हो रही है। जिला अस्पताल में भर्ती दो और मरीजों ने दम तोड़ दिया। तीन मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।

शनिवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल की ओपीडी में 658 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। 13 मरीज हालत बिगड़ने पर भर्ती कराए गए। बिछवां थाना क्षेत्र के गांव सहारा निवासी सुभाष चंद्र की 70 वर्षीय पत्नी मालती देवी को पिछले कुछ दिनों से अस्थमा की दिक्कत थी। सांस लेने में दिक्कत के चलते शनिवार की सुबह उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना बिछवां के ही गांव किन्हावर निवासी मनोज कुमार की 40 वर्षीय पत्नी प्रिया को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन ने गंभीर हालत उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान प्रिया की मौत हो गई। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि दोनों मरीजों को अंतिम सांसों में ही अस्पताल लाया गया था। उपचार के कुछ समय बाद ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed