फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Priya's crochet skills have brought a boost to the lives of 30 women.

Agra News: प्रिया के क्रोशिया का कमाल, तीस महिलाओं के जीवन में आया उछाल

Mon, 20 Apr 2026 02:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Priya's crochet skills have brought a boost to the lives of 30 women.
आगरा। ताजगंज इलाके की प्रिया कुशवाह ने अपनी इच्छाशक्ति और क्रोशिया की कला के दम पर आत्मनिर्भरता की एक नई इबारत लिखी है। उन्होंने न केवल स्वयं को आर्थिक रूप से सशक्त किया बल्कि शेरावाली माता स्वयं सहायता समूह के माध्यम से 30 से अधिक महिलाओं को रोजगार का नया साधन उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन

प्रिया ने घरेलू महिलाओं को आर्थिक आजादी दिलाने के उद्देश्य से इस समूह की नींव रखी। उन्होंने महिलाओं को क्रोशिया कला का प्रशिक्षण दिया। अब महिलाएं घर बैठे शानदार उत्पाद तैयार कर रही हैं। इनके बनाए गए क्रोशिया के फ्लावर स्टिक, ठाकुरजी की पोशाक, स्टाइलिश हैंड पर्स, की-चेन और थालपोस की मांग अब आगरा के साथ-साथ अन्य शहरों के बाजारों में भी बढ़ रही है।
विज्ञापन

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्त स्वरोजगार राजन राय ने बताया कि योगी सरकार का लक्ष्य ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाना है। प्रिया का समूह पीएम मोदी के विजन का उत्कृष्ट उदाहरण है। शासन स्तर पर इन समूहों को प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और सरस प्रदर्शनी जैसे मंचों के माध्यम से बड़े बाजार उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रिया स्वयं भी 20 से 25 हजार रुपये मासिक कमा रही हैं। जबकि समूह की अन्य सदस्य भी 8 से 10 हजार रुपये प्रतिमाह आय अर्जित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed