फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Prisoners took bath with Kumbh water in the district jail

Agra News: जिला कारागार में बंदियों ने कुंभ के जल से किया स्नान

Fri, 21 Feb 2025 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 21 Feb 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Prisoners took bath with Kumbh water in the district jail
कासगंज। जिला कारागार में बंदियों को प्रयागराज महाकुंभ के जल से स्नान कराया गया। पवित्र संगम के जल का पूजन बंदियों ने किया और उत्साह के साथ त्रिवेणी के जल से स्नान किया। बंदियों ने गंगा यमुना सरस्वती की जयकार करते हुए प्रयागतीर्थ के जयकारे लगाए। कुंभ के जल से अमृत स्नान करके बंदियों ने कारागार मंत्री व जेल प्रशासन का आभार व्यक्त किया। जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जिला कारागार में लाए गए प्रयागराज महाकुंभ के जल से बंदियों ने स्नान किया। कुंभ के जल से स्नान करके बंदियों ने पुण्य अर्जित किया। उन्होंने बताया कि एक बार पहले भी कुंभ के जल से बंदियों को स्नान कराया जा चुका है। शुक्रवार को पुन: पवित्र त्रिवेणी के जल से स्नान कराया गया। बंदियों ने जल का पूजन किया और हर हर गंगे के जयकारे लगाए। त्रिवेणी के जल से स्नान करते समय जेल में वातावरण धार्मिक हो गया। बंदियों ने कारागार मंत्री व जेल प्रशासन के द्वारा कुंभ के जल स्नान कराने पर आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed