फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Prisoner private part got stuck in the ring in Firozabad jail

UP: फिरोजाबाद जेल में बंद कैदी को प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ पड़ी भारी, आफत में पड़ गई जान

Sat, 01 Oct 2022 06:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 01 Oct 2022 06:00 PM IST
सार

कैदी की हालत बिगड़ी तो साथियों ने जेल प्रशासन को इसकी जानकारी दी। ट्रामा सेंटर को डॉक्टर ने कैदी का हालत देख हाथ खड़े कर दिए, इसके बाद उसे आगरा के लिए रेफर किया गया।  
 

विज्ञापन
Prisoner private part got stuck in the ring in Firozabad jail
jail demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिला कारागार में हत्या के आरोप में बंद कैदी ने शुक्रवार रात करीब 12 बजे अपने गुप्तांग पर अंगूठी चढ़ा ली। जब कैदी की हालत बिगड़ी तो जेल प्रशासन को सूचना दी गई। इसके बाद जेल पुलिस तत्काल आनन-फानन में कैदी को सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंची, जहां उसकी हालत को नाजुक बताते हुए डॉक्टरों ने उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

इटावा जेल से ट्रांसफर किया गया है कैदी 

बताया गया है कि इटावा के बेकवर क्षेत्र के रहने वाले शाकिर (65) को पुलिस ने हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था। 31 अगस्त 2013 को इटावा जेल प्रशासन ने उसे फिरोजाबाद जिला कारागार में ट्रांसफर कर दिया था। तब से वह जिला कारागार में बंद है। शुक्रवार रात उसने अपने प्राइवेट पार्ट पर अंगुली में पहने जाने वाली रिंग चढ़ा ली, इसके बाद उसकी हालत खराब होने लगी। इसकी जानकारी जेल में बंद बंदी और कैदियों को हुई तो उन्होंने जेल प्रशासन को इस बारे में जानकारी दी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सेना भर्ती मेला: 'अग्निवीर' बनने के लिए किया शक्तिवर्धक दवाओं का सेवन, आगरा में पकड़े गए 115 अभ्यर्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

उपचार के लिए आगरा किया गया रेफर

सूचना पर जेल अधीक्षक के साथ जेल स्टाफ भी मौके पर आ गया। बंदी की हालत बिगड़ती देख उसको उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया, यहां उसकी हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया गया। जेल अधीक्षक अरुण कुमार सिंह का कहना है कि शाकिर हत्या के आरोप में जिला कारागार में बंद है। उसको इटावा जेल से ट्रांसफर कर वर्ष 2013 में यहां भेजा गया था। शुक्रवार रात उसने अपने प्राइवेट पार्ट पर रिंग चढ़ा ली थी। हालत बिगड़ने पर उसको उपचार के लिए आगरा भेजा गया है। उपचार चल रहा है।

ये भी पढ़ें - UP News: पत्नी ने मुंह से सांस देकर बचाई पति की जान, चलती ट्रेन में पड़ा था हार्ट अटैक, आरपीएफ बनी मददगार
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed