फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Priest dead body found in Sikandra area at agra

Agra News: मंदिर के बाहर साधु का शव मिलने से फैली सनसनी, सिर कुचलकर की गई हत्या

Tue, 03 Jan 2023 06:24 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 03 Jan 2023 06:24 PM IST
सार

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को साधु का शव मिलने से सनसनी फैल गई। साधु के चेहरे और पैर पर चोट के निशान हैं। 

विज्ञापन
Priest dead body found in Sikandra area at agra
साधु श्रीकांत का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा के गांव अकबरा स्थित यमुना किनारे के जंगल में साधु श्रीकांत (50) की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। वह जंगल में बने मंदिर की कुटिया में रहते थे। मंगलवार शाम चार बजे मंदिर के बाहर गड्ढे में उनका शव पड़ा मिला। परिजन ने दो लोगों पर लेन-देन के विवाद में हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव अकबरा निवासी श्रीकांत छह भाइयों में सबसे छोटे थे। परिजन ने पुलिस को बताया कि उन्होंने शादी नहीं की थी। साधु बन गए थे। गांव के आगे जंगल में शिवजी और हनुमानजी का मंदिर बना हुआ है। इस मंदिर में ही श्रीकांत ने अपनी कुटिया बना ली थी। इसे आश्रम का रूप दे दिया था। तकरीबन 25 साल से वो कुटिया में ही रहते थे। कभी-कभार ही घर आते थे। परिवार का कोई व्यक्ति रोजाना उन्हें भोजन देने जाता था। मंदिर से आगे यमुना की तरफ जाने का रास्ता है। भाइयों का परिवार गांव में खेतीबाड़ी करता है।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर को मंदिर पर गांव का एक युवक गया था। उन्होंने श्रीकांत महाराज को नहीं देखा, जबकि उनकी बाइक मंदिर के बाहर खड़ी हुई थी। युवक ने गांव में पहुंचकर परिजन को बताया। वह भी पहुंच गए। उन्हें भी बाइक मिली। शाम तकरीबन पौने चार बजे मंदिर के बाहर गड्ढे में श्रीकांत महाराज का शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी बुला लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

करीबी पर शक 

डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि मृतक के चेहरे और सिर पर चोट का निशान है। आशंका है कि सिर में किसी भारी वस्तु से प्रहार करके हत्या की गई है। पैर पर भी धारदार हथियार से मारे जाने का निशान है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। परिजन ने लेन-देन का विवाद बताया है। दो लोगों पर आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जिन लोगों पर परिजन आरोप लगा रहे हैं, उनसे पूछताछ की जाएगी। हत्या के पीछे किसी करीबी का हाथ होने का शक है। 

खेत बेचकर मिली थी रकम

परिजन ने बताया कि श्रीकांत महाराज को खेत बेचकर रकम मिली थी। यह उन्होंने पास ही रख ली थी। उनके पास आकर कुछ लोग बैठा करते थे। श्रीकांत महाराज ने रकम उधार भी दे दी थी। इसी रकम को लेकर हत्या की आशंका है। पुलिस जांच कर रही है।

महंत की हत्या का खुलासा नहीं 

नाई की मंडी के धाकरान स्थित चामुंडा देवी मंदिर में महंत 60 वर्षीय चंद्रशेखर धाकड़ पांच सितंबर 2022 को मंदिर परिसर में लहूलुहान हालत में मिले थे। उनकी 15 दिन तक इलाज के बाद मौत हो गई थी। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया था। हत्यारोपी की गिरफ्तारी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी। अधिकारियों के आश्वासन पर मान गए थे। मगर, आज तक घटना खुलासा नहीं हो सका। पुलिस का कहना है कि विवेचना चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed