फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   President of Mongolia will Visit Tajmahal tomorrow

आज ताजमहल देखने का प्लान बना रहे हैं तो जरूर पढ़ें यह खबर, दो घंटे तक नहीं मिलेगा प्रवेश

Sat, 21 Sep 2019 09:50 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 21 Sep 2019 09:50 AM IST
सार

  • मंगोलिया के राष्ट्रपति खल्तमागीन बत्तुल्गा शनिवार को ताजमहल का दीदार करेंगे
  • वे लगभग पौन घंटे स्मारक में रहेंगे
  • प्रदेश सरकार में पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी उनके स्वागत के लिए मौजूद रहेंगे

विज्ञापन
President of Mongolia will Visit Tajmahal tomorrow
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगोलिया के राष्ट्रपति खल्तमागीन बत्तुल्गा शनिवार को ताजमहल के दीदार के लिए आ रहे हैं। वह लगभग पौन घंटे स्मारक में रहेंगे। प्रदेश सरकार में पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी उनके स्वागत के लिए मौजूद रहेंगे। मंगोलिया के राष्ट्रपति के भ्रमण के दौरान ताजमहल बंद रहेगा। इससे पर्यटकों को परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन


मंगोलिया के राष्ट्रपति राजकीय दौरे पर आएंगे। कार्यक्रम के मुताबिक खेरिया हवाई अड्डे से दोपहर 12 बजे सीधे शिल्पग्राम पहुंचेंगे। यहां से बैटरी बस से ताज का दीदार करने आएंगे। 
विज्ञापन


ताजमहल देखने के बाद दोपहर 12.45 बजे पूर्वी गेट रोड स्थित ताज कन्वेंशन सेंटर में दोपहर का भोजन करेंगे। दोपहर 2 बजे खेरिया हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे। उनके स्वागत के लिए प्रदेश सरकार में पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी पहले ही खेरिया हवाई अड्डे पहुंच जाएंगे। उनके अलावा केंद्र और राज्य सरकार के भी कई अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed