{"_id":"658175e42f21f92fff0c03d3","slug":"preparations-to-prevent-accidents-in-fog-reflectors-installed-on-vehicles-loaded-with-sugarcane-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे में हादसों को रोकने की तैयारी: गन्ना लदे वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर, 22 वाहनों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे में हादसों को रोकने की तैयारी: गन्ना लदे वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर, 22 वाहनों के काटे चालान
Tue, 19 Dec 2023 09:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 19 Dec 2023 09:59 PM IST
सार
सर्दी की शुरूआत के साथ ही अब कोहरा भी दस्तक दे रहा है। ऐसे में होने वाले हादसे रोकने के लिए संभागीय परिवहन विभाग ने अभियान चलाकर गन्ना लदे वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए। इसके साथ ही 22 वाहनों के चालान काटे गए।
विज्ञापन
रिफ्लेक्टर
- फोटो : Social
विस्तार
कासगंज में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत न्यौली शुगर मिल पर गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली, बुग्गी वाहनों पर कोहरे के दौरान दुर्घटना से बचाव के लिए रिफ्लेक्टर टेप लगाई गई। वाहन चालकों को जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त व्यावसायिक वाहन चालकों व परिचालकों का स्वास्थ्य परीक्षण आयोजित किया। जिसमें 58 चालकों का स्वास्थ्य व नेत्र ज्योति का परीक्षण किया गया।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी आरपी मिश्रा ने टीम के साथ वाहन चालकों को सडक़ सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक किया। वाहन चालकों को बताया गया कि ओवर लोडिंग न करें। नशे की हालत में वाहन न चलाएं। ओवरस्पीड न करें। बिना वैध प्रपत्रों के वाहन न चलाएं। इस जागरूकता कार्यक्रम के दौरान 22 वाहनों के चालान किए गए। यातायात निरीक्षक लक्ष्मण सिंह व यातायात पुलिस की टीम भी अभियान में शामिल रही।