फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pregnant woman and her newborn died in private hospital in Agra family created ruckus

UP: निजी अस्पताल में प्रसूता और नवजात की मौत, परिजन ने काटा हंगामा; सीएमओ बोले- जांच करके कार्रवाई होगी

Thu, 18 Jul 2024 01:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 18 Jul 2024 01:16 PM IST
सार

आगरा में निजी अस्पताल में प्रसूता और नवजात की मौत हो गई। परिजन ने लापरवाही की बात कहकर हांगमा किया। सीएमओ ने कहा कि जांच करके कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
pregnant woman and her newborn died in private hospital in Agra family created ruckus
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में प्रसूता और नवजात की मौत होने पर परिजन ने हंगामा किया। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन से बात करके घटना की जानकारी ली। सीएमओ ने जांच कराने की बात कही। 

विज्ञापन


धनौली के नगला रोशनलाल निवासी हरपाल जाटव की पत्नी सपना (23) को मंगलवार सुबह प्रसव पीड़ा हुई थी। परिजन ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां गर्भवती में खून की कमी बताकर नगला बुद्धा स्थित निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। वहां उसे भर्ती कर लिया। दोपहर में सपना ने बेटे को जन्म दिया। 
विज्ञापन


कुछ देर बाद दोनों की हालत बिगड़ गई। सपना की बहन उर्मिला ने बताया कि चिकित्सक ने सपना पर एक यूनिट खून भी चढ़ाया, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ। स्टाफ ने प्रसूता को तीसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। ऐसे में परिजन प्रसूता और नवजात को एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी लेकर आने लगे तो रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देख परिवार के लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने 112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। अस्पताल में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम कराने की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम करा रहे हैं। इसकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि टीम भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed