फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pre-Wedding Photoshoot Places in tajmahal city agra

Pre-Wedding Photoshoot Places: कपल को कराना है प्री-वेडिंग फोटोशूट, तो बेस्ट रहेंगी आगरा की ये रोमांटिक जगहें

Wed, 29 Nov 2023 09:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 29 Nov 2023 09:29 AM IST
सार

मोहब्बत की नगरी कहे जाने वाले आगरा में कई ऐसे स्थान भी हैं, जहां प्री-वेडिंग शूट और पोस्ट-वेडिंग शूट के जरिये शादी को लम्हों को और भी खास बनाया जा सकता है। हम बताने जा रहें हैं कुछ ऐसे ही खास स्थान.... 
 

विज्ञापन
Pre-Wedding Photoshoot Places in tajmahal city agra
Pre-Wedding Photoshoot Places in tajmahal city agra - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहालग का सीजन शुरू है। हर व्यक्ति अपनी शादी को खास बनाना चाहता है। इसलिए इन दिनों प्री-वेडिंग शूट व पोस्ट-वेडिंग शूट का क्रेज बढ़ा है। जयपुर, उदयपुर, उत्तराखंड की तरह आगरा भी कपल्स की पहली पसंद बन रहा है। कम खर्चे में प्री-वेडिंग फोटोशूट के कारण शहर में अधिक पर्यटक आ रहे हैं।
विज्ञापन

सगाई से लेकर शादी तक के वक्त को प्री-वेडिंग शूट से संजोकर रखने के लिए लोग लाखों रुपये तक खर्च करते हैं। पोस्ट वेडिंग में भी दंपती की पहली पसंद आगरा है। पहले शहर के भी लोग जयपुर, उदयपुर, उत्तराखंड आदि जगहों पर प्री-वेडिंग फोटोशूट कराते थे। अब आगरा में कपल्स प्री-वेडिंग फोटोशूट कराने अधिक संख्या में आ रहे हैं। शहर में 30 से 35 हजार में भी प्री-वेडिंग व पोस्ट-वेडिंग फोटोशूट हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी वेडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि इन दिनों शहर में धार्मिक स्थल व घाटों के आसपास प्री-वेडिंग व पोस्ट-वेडिंग फोटो शूट करा रहे हैं। इसलिए हम यूपी को डेस्टिनेशन वेडिंग स्टेट घोषित मांग लंबे समय से कर रहे हैं। यदि ऐसा हुआ तो प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए सबसे अधिक पर्यटक आगरा में आएंगे।
विज्ञापन

यहां करा सकते हैं प्री-वेडिंग फोटो शूट
- दशहरा घाट
- ताज खेमा
- ताज नेचर वॉक पार्क
- आगरा चौपाटी
- फतेहाबाद रोड स्थित आई लव आगरा सेल्फी पॉइंट
- कैलाश घाट
- पोइया घाट
- कीठम झील
- भरतपुर बर्ड सेंक्चुअरी
- फतेहपुर सीकरी
- बरहन का देहाती क्षेत्र
- अकबर का मकबरा
- आगरा किला
-आगरा रिंग रोड
 

लोगों में क्रेज बढ़ रहा
फतेहाबाद रोड निवासी योगेंद्र कुमार ने  बताया कि प्री वेडिंग फोटोशूट को लेकर लोगों में क्रेज बढ़ा है, लेकिन यहां जयपुर और उदयपुर की तरह प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए फिक्स चार्ज नहीं है। यहां फोटोशूट करने के लिए कई तरह की परेशानी रहती है।

देहात भी पसंदीदा जगह
कमला नगर निवासी नैनी आसवानी ने बताया कि कपल्स को सिटी की लोकेशन के अलावा देहात की लोकेशन भी बहुत पसंद आती है। पहाड़ी लोकेशन के लिए फतेहपुर सीकरी साइड अधिक पसंद होती है।

यमुना घाटों पर भी फोटोशूट
लोहामंडी निवासी  अर्पित शुक्ला का कहना है कि इस समय शहर के यमुना घाटों को प्री-वेडिंग फोटोशूट कराना अधिक पसंद किया जा रहा है। इस साल शहर में प्री-वेडिंग फोटोशूट अधिक हो रहे हैं। पहले पार्टी जयपुर और उदयपुर की तरह अधिक आकर्षित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed