{"_id":"633a8e3d266a4d45e3577ea1","slug":"prd-man-committed-suicide-in-front-of-train-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: आगरा में पीआरडी जवान ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- अधिकारियों से उत्पीड़न का दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: आगरा में पीआरडी जवान ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- अधिकारियों से उत्पीड़न का दर्द
Mon, 03 Oct 2022 12:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:54 PM IST
सार
खुदकुशी करने से पहले उसने सुसाइड नोट इंटरनेट मीडिया पर वायरल किया है, उसमें जवान ने अपनी व्यथा लिखी है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी आगरा में अधिकारियों की तानाशाही से क्षुब्ध पीआरडी जवान ने ट्रेन से कटकर जीवन लीला समाप्त कर ली। इसके साथ ही सुसाइड नोट इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर साथी जवानों में आक्रोश व्याप्त है।
थाना अछनेरा क्षेत्र में एक दुःखद मामला सामने आया है। अधिकारियों की तानाशाही व उत्पीड़न और छह महीने से सैलरी न मिलने परेशान होकर पीआरडी जवान रविवार देर रात ट्रेन के आगे कूद गया और अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। खुदकुशी करने से पहले उसने सुसाइड नोट इंटरनेट मीडिया पर वायरल किया है, उसमें जवान ने अपनी व्यथा लिखी है।
थाना अछनेरा के गांव मांगरौल जाट निवासी पीआरडी जवान कुंवरपाल सिंह पुत्र छिद्दाराम उम्र करीब 45 वर्ष अछनेरा विद्युत सब स्टेशन पर ड्यूटी कर रहे थे। उन्हें छह महीने से पगार नहीं मिली थी। वेतन जारी करने को लेकर रविवार को उनकी बाबू से बहस भी हुई थी। वेतन न मिलने से उनकी हालत घर का खर्च चलाने लायक नहीं रही थी। दो बच्चों की स्कूल फीस जमा करना और परिवार का लालन− पालन करने में काफी मुश्किलें आ रही थीं।
विज्ञापन
कुंवरपाल ने रविवार रात को इंटरनेट मीडिया पर बाबू और अधिकारियों की तानाशाही व उत्पीड़न की शिकायत करते हुए सुसाइड नोट वायरल किया। इसके बाद रात नौ बजे घर से निकल गए। गांव के पास अछनेरा-भरतपुर रेलवे लाइन पर ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची अछनेरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पत्नी और तीन बच्चों का रो−रो कर बुरा हाल है। इधर पीआरडी जवान के खुदकुशी करने से साथी जवानों में भी आक्रोश है।