फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PRD man committed suicide in front of Train Agra

Agra: आगरा में पीआरडी जवान ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- अधिकारियों से उत्पीड़न का दर्द

Mon, 03 Oct 2022 12:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 03 Oct 2022 12:54 PM IST
सार

खुदकुशी करने से पहले उसने सुसाइड नोट इंटरनेट मीडिया पर वायरल किया है, उसमें जवान ने अपनी व्यथा लिखी है।

विज्ञापन
PRD man committed suicide in front of Train Agra
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा में अधिकारियों की तानाशाही से क्षुब्ध पीआरडी जवान ने ट्रेन से कटकर जीवन लीला समाप्त कर ली। इसके साथ ही सुसाइड नोट इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर साथी जवानों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन


थाना अछनेरा क्षेत्र में एक दुःखद मामला सामने आया है। अधिकारियों की तानाशाही व उत्पीड़न और छह महीने से सैलरी न मिलने परेशान होकर पीआरडी जवान रविवार देर रात ट्रेन के आगे कूद गया और अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। खुदकुशी करने से पहले उसने सुसाइड नोट इंटरनेट मीडिया पर वायरल किया है, उसमें जवान ने अपनी व्यथा लिखी है।
विज्ञापन


थाना अछनेरा के गांव मांगरौल जाट निवासी पीआरडी जवान कुंवरपाल सिंह पुत्र छिद्दाराम उम्र करीब 45 वर्ष अछनेरा विद्युत सब स्टेशन पर ड्यूटी कर रहे थे। उन्हें छह महीने से पगार नहीं मिली थी। वेतन जारी करने को लेकर रविवार को उनकी बाबू से बहस भी हुई थी। वेतन न मिलने से उनकी हालत घर का खर्च चलाने लायक नहीं रही थी। दो बच्चों की स्कूल फीस जमा करना और परिवार का लालन− पालन करने में काफी मुश्किलें आ रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंवरपाल ने रविवार रात को इंटरनेट मीडिया पर बाबू और अधिकारियों की तानाशाही व उत्पीड़न की शिकायत करते हुए सुसाइड नोट वायरल किया। इसके बाद रात नौ बजे घर से निकल गए। गांव के पास अछनेरा-भरतपुर रेलवे लाइन पर  ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची अछनेरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पत्नी और तीन बच्चों का रो−रो कर बुरा हाल है। इधर पीआरडी जवान के खुदकुशी करने से साथी जवानों में भी आक्रोश है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed