फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PRD jawans will protect the gaushalas etah CCTV cameras will be installed

एटा गोकशी केस: पीआरडी जवान करेंगे गोशालाओं की सुरक्षा, लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Fri, 05 May 2023 03:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 05 May 2023 03:12 PM IST
सार

एटा के शीतलपुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत पवांस की गोशाला पर धाबा बोलकर गांव लखमीपुर निवासी तीन लोगों को बंधक बनाने के बाद उनकी आंखों के सामने ही गोवंशों को कत्ल किया था, जिसके बाद यहां की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 
 

विज्ञापन
PRD jawans will protect the gaushalas etah CCTV cameras will be installed
सीसीटीवी कैमरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा की ग्राम पंचायत पवांस गोशाला पर वारदात होने के बाद सुरक्षा व्यवस्थाएं कड़ी की जा रही हैं। गोशालाओं की सुरक्षा पीआरडी जवानों को सौंपी गई है। साथ ही सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। इसके अलावा पीआरवी 112 और स्थानीय पुलिस की कोबरा का प्वाइंट गोशालाओं को बनाया जाएगा। ताकि गोशालाओं के आसपास कोई वारदात को अंजाम नहीं दे सके। 
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र की ग्राम पंचायत पवांस में एक और दो मई को हुईं जघन्य वारदातों के बाद पुलिस और प्रशासन की नींद टूटी है। अब कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने प्रत्येक गोशाला पर दो-दो पीआरडी जवानों को लगाए जाने के आदेश जारी किए हैं। सीसीटीवी कैमरे लगाने को भी कहा है।इसके साथ ही एसएसपी उदय शंकर सिंह ने पीआरवी 112 और स्थानीय पुलिस की गश्त गोशालाओं पर बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - एटा गोकशी केस: बंधक बनाकर आंखों के सामने करते रहे गोवंशों का कत्ल, विरोध पर पीटा; मंजर देख कांप उठे पैर
विज्ञापन
विज्ञापन


लगाए जाएंगे सीसीटीवी

सीवीओ डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी का पत्र प्राप्त हुआ है। इसमें गोशालाओं की सुरक्षा में पीआरडी जवान और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की बात कही गई है। वहीं एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि पीआरवी 112 का प्वाइंट हर गोशाला को बनाया गया है, जबकि कोबरा व स्थानीय पुलिस लगातार भ्रमण कर गश्त करेंगे। ताकि गोवंशों की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed