फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PRD jawans will have online feed data

पीआरडी जवानों का ऑनलाइन फीड होगा डाटा

Sat, 31 Jul 2021 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
PRD jawans will have online feed data
मैनपुरी। प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों का डाटा शासन ने ऑनलाइन फीड करने के आदेश दिए हैं। इसी के तहत शुक्रवार को दिन भर कार्यालय में जवानों के अभिलेखों की जांच के साथ ही शारीरिक माप का काम चलता रहा। जल्द ही ये डाटा ऑनलाइन फीड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में प्रांतीय रक्ष दल के तीन सौ से अधिक जवान हैं। इनका का डाटा शासन ने ऑनलाइन विभागीय वेबसाइट पर फीड करने का आदेश दिये हैं। इसमें पीआरडी जवान के विभागीय डाटा के साथ-साथ शैक्षिक योग्यता के अभिलेख और शरीरिक माप भी फीड की जानी है। इसके पीछे शासन का उद्देश्य पीआरडी जवानों की तैनाती में पारदर्शिता लाने के साथ ही उनकी दक्षता जानना है। इसके लिए शुक्रवार को विकास भवन स्थित युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी कार्यालय में जवानों को बुलाया गया। यहां दिन भर उनके अभिलेखों की जांच और शारीरिक माप चलती रही। प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि जल्द ही सभी जवानों का डाटा ऑनलाइन फीड कर दिया जाएगा। जो जवान कार्यालय नहीं आते हैं वे इसके लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे। इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी माधव सिंह, पवन प्रशांत, प्रवीन कुमार राठौर , ब्लॉक कमांडर श्याम मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed