फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pragatisheel samajwadi party, 17 members include city president resign

अन्याय के विरोध में जिलाध्यक्ष समेत 17 पदाधिकारियों का प्रसपा से इस्तीफा

Sun, 30 Jan 2022 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
pragatisheel samajwadi party, 17 members include city president resign
फिरोजाबाद। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत 17 पदाधिकारियों ने शनिवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अपने-अपने पदों से त्यागपत्र दे दिया। प्रसपा के जिलाध्यक्ष राधाकृष्ण राजपूत का कहना है कि सपा नेताओं द्वारा प्रसपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ की गई वादा खिलाफी व अन्याय के विरोध में यह कदम उठाया है। प्रसपा से नाता तोड़ने वाले सभी पदाधिकारी रविवार को भाजपा का दामन थाम सकते हैं।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष राधाकृष्ण राजपूत का कहना है कि सपा नेतृत्व ने प्रसपा नेता शिवपाल सिंह यादव, आदित्य यादव और प्रदेश अध्यक्ष सुंदरलाल लोधी का अपमान किया है। इस अन्याय के विरोध में प्रसपा से इस्तीफा दिया है। 17 अन्य पदाधिकारियों जिनमें प्रमुख रूप से जिला महासचिव राजीव पचौरी, जिला उपाध्यक्ष गेंदालाल लोधी, प्रदेश सचिव हरिकेश यादव, जिला सचिव अली जहीर के अलावा युवजन सभा के यशवीर सिंह एवं शिकोहाबाद नगर अध्यक्ष प्रसपा सलिल पांडे आदि ने त्यागपत्र दे दिया है। प्रसपा से जुड़े लोगों की माने तो इस्तीफा देने वाले सभी लोग रविवार को शीर्ष नेतृत्व के समक्ष भाजपा का दामन थाम सकते हैं।
विज्ञापन

सिरसागंज विधायक हरिओम यादव के भाजपा से टिकट मिलने के बाद से ही जिला इकाई विधायक व उनके पुत्र विजय प्रताप के संपर्क में थी। प्रसपा के जिलाध्यक्ष राधाकृष्ण राजपूत को जिलाध्यक्ष बनाने में विजय प्रताप ने ही भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed