{"_id":"6993f0c277627fbf5b0c592f","slug":"power-restored-to-agra-municipal-slaughterhouse-after-six-months-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: बिजली विभाग ने जोड़ा निगम के स्लाटर हाउस का कनेक्शन, NGT की फटकार के बाद जागा सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: बिजली विभाग ने जोड़ा निगम के स्लाटर हाउस का कनेक्शन, NGT की फटकार के बाद जागा सिस्टम
Tue, 17 Feb 2026 10:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 17 Feb 2026 10:08 AM IST
सार
नगर निगम के स्लाटर हाउस का बिजली कनेक्शन छह महीने बाद फिर से जोड़ दिया गया। यह कनेक्शन अगस्त में जिलाधिकारी के मौखिक आदेश पर काटा गया था।
विज्ञापन
आगरा नगर निगम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा जिलाधिकारी के मौखिक आदेश के बाद छह महीने पहले काटा गया नगर निगम के स्लाटर हाउस का बिजली कनेक्शन दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) के अधिकारियों ने जोड़ दिया। मामले में एनजीटी के जवाब-तलब करने के बाद अधिकारियों ने तेजी दिखाई। हालांकि, किसके आदेश से कनेक्शन जोड़ा, इस पर विभागीय अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।
दरअसल, बिजली विभाग ने पिछले साल 14 अगस्त को स्लाटर हाउस का बिजली कनेक्शन जोड़ा था। इसके बाद 17 अगस्त को बिना किसी पूर्व सूचना के कनेक्शन काट दिया। करीब छह महीने तक स्लाटर हाउस संचालन का ठेका लेने वाली फर्म के मालिकों ने इसे खुलवाने के लिए नगर निगम, जिलाधिकारी से लेकर शासन स्तर तक चक्कर लगाए लेकिन कनेक्शन नहीं जोड़ा गया।
नगर निगम ने भी हर महीने हो रहे करीब 49 लाख रुपये के नुकसान के बावजूद चुप्पी साधे रखी। एक महीने पहले जब संचालक ने एनजीटी का दरवाजा खटखटाया तो अफसरों की नींद टूटी। डीवीवीएनएल अधिकारियों ने बताया कि जिलाधिकरी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के फोन काॅल पर दिए माैखिक आदेश के बाद कनेक्शन काटा गया था। एनजीटी ने बिजली विभाग, जिला प्रशासन व नगर निगम से जवाब तलब किया।
विज्ञापन
इसके बाद 29 जनवरी को बिजली विभाग के अधिकारियों ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर काटे गए कनेक्शन को जोड़ने के संबंध में मार्गदर्शन मांगा। सूत्रों के अनुसार जिलाधिकारी ने अपने मौखिक आदेश के विषय में अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है लेकिन विभाग ने एनजीटी में जवाब देने के दबाव के बीच कनेक्शन जोड़ दिया है। डीवीवीएनएल के आगरा जोन के मुख्य अभियंता कपिल सिंधवानी ने बताया कि एक्सईएन एत्मादपुर ने कनेक्शन जोड़ने की जानकारी दी है। आगे जो भी निर्देश जिलाधिकारी से आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।