फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Power cut: People spent the night awake

गर्मी में बिजली कटौती बनी मुसीबत, जागकर काटनी पड़ रही रात

Mon, 16 May 2022 11:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
Power cut: People spent the night awake
मैनपुरी। गर्मी में बिजली ही लोगों के लिए राहत पाने का सहारा है। कटौती ने राहत दिलाने के बजाए परेशानी बढ़ा दी है। रविवार रात लोगों को जागकर रात काटनी पड़ी। फॉल्ट और उपकरणों में खराबी के चलते सुबह पानी के लिए भी परेशानी हुई।
विज्ञापन

रविवार को गर्मी अधिक होने के चलते लोग परेशान थे। उनकी परेशानी तब बढ़ गई, जब बिजली कटौती का दंश उन्हें झेलना पड़ा। शहर के कई उपकेंद्र क्षेत्रों में केबल में फाल्ट और उपकरणों की खराबी के चलते घंटों बिजली गुल रही। सर्वाधिक बिजली कटौती देवी रोड विद्युत उपकेंद्र से हुई। यहां रात नौ बजे के करीब बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। साथ ही पुरानी मैनपुरी क्षेत्र में लोगों को जागकर रात काटनी पड़ी। छह घंटे बाद तीन बजे के करीब बिजली आई और एक घंटे चली गई। इससे सुबह पानी के लिए लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

पॉवर हाउस विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में स्टेशन रोड पर अंडरग्राउंड केबिल में रात का फाल्ट हो गया। सोमवार को सुबह आठ बजे फाल्ट का पता लगाया जा सका। इसके बाद 11 बजे केबल सही करने के बाद आपूर्ति चालू कराई गई। इसके अलावा छपट्टी, शंकर मिल कॉलोनी, राधारमन रोड, राजीव गांधी नगर, कचहरी रोड पर रात में दो से तीन घंटे के लिए बिजली काटी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहात क्षेत्र में भी कटौती
देहात क्षेत्र में भी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान हैं। सभी उपकेंद्रों से रविवार रात को बिजली कटौती जारी रही। विद्युत निगम के तीनों खंडों से ग्रामीण इलाकों में पांच से छह घंटे तक बिजली कटौती हुई। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
बढ़ानी होगी क्षमता
विद्युत निगम के लिए गर्मी में लोड बढ़ने से समस्या बढ़ गई है। कम क्षमता के ट्रांसफार्मर और केबलों के चलते फाल्ट हो रहे हैं। इनकी क्षमता में वृद्धि से ही विद्युत निगम और उपभोक्ता दोनों को राहत मिल सकेगी।

गर्मी में बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। विद्युत निगम केवल बिल वसूलने पर ही रहता है। आपूर्ति पर ध्यान नहीं है।
-जितेंद्र कुमार, आगरा रोड
निगम का दावा था बेहतर आपूर्ति के लिए तैयारी कर ली गई है। गर्मी आते ही निगम की पोल खुल गई। व्यवस्था ठप है।
-मनोज कुमार, दरीबा
विद्युत निगम के अधिकारी और कर्मचारी बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिए प्रयासरत हैं। लोगों से अपील है स्वीकृत भार के अनुसार ही बिजली का उपभोग करें। बिजली चोरी रोकने में भी मदद करें।
-अतुल अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता विद्युत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed