फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   power cut

एचटी लाइन का तार टूटा, रात में चार घंटे ठप रही आपूर्ति

Tue, 26 May 2020 05:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
power cut
फोटो-34
विज्ञापन

एचटी लाइन का तार टूटा, चार घंटे ठप रही आपूर्ति
- सिविल लाइन फीडर से जुड़े सभी क्षेत्रों में रहा अंधेरा, रात भर लोग रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। गर्मी में बिजली फॉल्ट की समस्या बढ़ने लगी है। इससे रोजाना घंटों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार रात को एचटी लाइन का तार टूटने से शहर के बड़े क्षेत्र की आपूर्ति चार घंटे ठप रही।
शहर के सिविल लाइन फीडर से बड़े क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति होती है। यहां से गोला बाजार, सिकंदरपुर, हिंदपुरम, आंशिक नगला पजाबा, सिविल लाइन, काशीराम कॉलोनी, आंशिक कचहरी रोड, आंशिक दीवानी रोड, कलक्ट्रेट, पुलिस लाइन आदि क्षेत्र में आपूर्ति होती है। सोमवार की रात नौ बजे के करीब अग्निशमन केंद्र के पास एचटी लाइन का तार टूट गया। सूचना पर लाइनमैन के साथ ही उप खंड अधिकारी पदम गर्ग और अवर अभियंता सिविल लाइन रामस्नेही मौके पर पहुंच गए। एचटी लाइन का तार टूटने से पूरे फीडर को बंद करना पड़ा। लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रात एक बजे के करीब आपूर्ति शुरू कराई जा सकी। गर्मी में आपूर्ति बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली न आने तक लोग छतों पर घूमते नजर आए। श्मशान घाट फीडर से भी सोमवार की रात लो-वोल्टेज की समस्या बनी रही। मशीन में खराबी के चलते देवी रोड, कचहरी रोड, कटरा, सौतियाना, मदार दरवाजा समेत कई मोहल्लों में लो-वोल्टेज के कारण कूलर नहीं चल सके। इससे रात भर लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

ओवरलोडिंग से आ रही समस्या
गर्मी में एक ओर जहां तापमान बढ़ने से विद्युत उपकरण और तार गर्म हो रहे हैं। विभाग के लिए ओवरलोडिंग भी एक बड़ी मुसीबत है। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ओवरलोडिंग के चलते लाइन में फॉल्ट और तार टूटने की समस्या आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपूर्ति चालू करा दी गई
सोमवार रात को एचटी लाइन का तार टूटने से सिविल लाइन फीडर की आपूर्ति ठप हो गई थी। रात में ही मौके पर जाकर तार जोड़ने के बाद आपूर्ति चालू करा दी गई थी।
पदम गर्ग, एसडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed