फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pollution problem

फेफड़ों तक कम पहुंच रही ऑक्सीजन, दमा अटैक का खतरा

Sun, 14 Nov 2021 02:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
pollution problem
आगरा। प्रदूषण ने दमा-सांस और टीबी मरीजों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। जांच में इनके फेफड़ों तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच रही। इससे अस्थमा अटैक भी पड़ रहा है। एसएन मेडिकल कॉलेज के वक्ष एवं क्षय रोग विभाग में पिछले 10 दिन में 34 मरीज भर्ती हुए, इनमें से पांच को अस्थमा अटैक पड़ा था।
विज्ञापन

वक्ष एवं क्षय रोग विभाग के डॉ. जीवी सिंह ने बताया कि 10 दिन से ताजनगरी देश के प्रदूषित टॉप 10 शहरों में शामिल है। इससे अस्थमा, सांस के मरीज दो से ढाई गुना तक बढ़ गए हैं। नए मरीजों के मुकाबले पुराने तीन गुना मरीज आ रहे हैं। इनका एक्सरे कराने पर फेफड़ों तक ऑक्सीजन कम मिल रही है, जिससे मरीज जल्दी-जल्दी सांस ले रहा है। घबराहट, सीने में जकड़न की परेशानी भी मिली। इनको दवाओं का डोज बढ़ाकर देना पड़ रहा है। अस्थमा के पुराने मरीजों में ऑक्सीजन की कमी से अटैक पड़ा। बीते 10 दिन में वार्ड फुल चल रहा है, इनमें से 23 मरीजों को ऑक्सीजन दी जा रही है।
विज्ञापन

इन बातों का रखें ख्याल
- सोने से पहले गर्म पानी की भाप नियमित लें।
- गुनगुना पानी पीएं, गरारे भी कर सकते हैं।
- बाहर जाते वक्त मास्क-चश्मा लगाकर जाएं।
- अस्थमा के मरीज डॉक्टरी परामर्श से इन्हेलर का डोज बढ़वाएं।
- आसपास पानी का छिड़काव कर सकते हैं।
- धूल-धुआं से बचें, धूप खिलने के बाद ही टहलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed