फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pollution control board raids on three petha units one seal in agra

Agra: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की बड़ी कार्रवाई, तीन पेठा इकाइयों पर छापे, एक सील, 8 भट्ठियां तोड़ी

Sat, 05 Nov 2022 10:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 05 Nov 2022 10:10 PM IST
सार

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने लकड़ी, कोयला इस्तेमाल करने पर तीन पेठा इकाइयों पर छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान एक पेठा इकाई को सील कर दिया।

विज्ञापन
pollution control board raids on three petha units one seal in agra
पेठा इकाई पर कार्रवाई करती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में प्रदूषण बढ़ने पर ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान लागू होने के बाद उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पेठा इकाइयों को लकड़ी, कोयला और चमड़े की कतरनों से जलाने पर सख्ती की है। शनिवार को फतेहाबाद में 3 पेठा इकाइयों पर प्रशासन और पुलिस के साथ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने संयुक्त रूप से छापा मारा। एक पेठा इकाई को सील कर दिया। दो इकायों में बनीं 8 भट्ठियों को ध्वस्त करा दिया। बृहस्पतिवार को बोर्ड ने डौकी में 11 पेठा इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई की थी। 

विज्ञापन


इन पर हुई कार्रवाई 

फतेहाबाद में बाह रोड तहसील परिसर के पास सुभाष पुत्र कैलाश चंद्र की फैक्टरी में लकड़ी जलाकर बॉयलर चलाया जा रहा था। इस इकाई को एसडीएम फतेहाबाद ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की मौजूदगी में सील कर दिया। इसके बाद चाचीपुरा खंडरे, फतेहाबाद में पोप सिंह और श्रीपाल की पेठा इकाई में छापा मारा। इनमें चमड़े की कतरनों और लकड़ी, कोयले से भट्ठियों का संचालन होते पाया गया। दोनों परिसरों में कुल 8 भट्ठियों को ध्वस्त करा दिया गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra Crime: एटीएम का गार्ड बनकर बदला डेबिट कार्ड, निकाले 1.10 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन में 14 पेठा इकाइयों पर कार्रवाई

उ.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. विश्वनाथ शर्मा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी के आदेश के तहत कोयले और लेदर कतरन, लकड़ी का उपयोग प्रतिबंधित है। जो इकाई ऐसा करती नजर आएगी, उसे सील करने के साथ भट्ठियों को तोड़ा जा रहा है। दो दिनों में हमने 14 पेठा इकाइयों पर कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed