फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Political battle over the Agra Teachers' constituency voter list

Agra News: खाल तस्करी में एक और गिरफ्तार, वाइल्डलाइफ अधिकारी को लुक आउट नोटिस की तैयारी

Sun, 30 Aug 2026 02:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 30 Aug 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Political battle over the Agra Teachers' constituency voter list
तेंदुओं की खाल की तस्करी में अभी तक तीन राज्यों से 15 हो चुके हैं गिरफ्तार
विज्ञापन

दो बार नोटिस देने पर भी बयान दर्ज कराने नहीं आ रहे हैं वाइल्डलाइफ अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा।
तेंदुओं के शिकार कर खाल की तस्करी के मामले में स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (एसटीएसएफ) ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। अभी तक तीन राज्यों के 15 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। जांच में वाइल्डलाइफ एसओएस के एक अधिकारी के सहयोग नहीं करने पर लुक आउट नोटिस जारी करने की तैयारी है।
बीती 23 जुलाई को वन विभाग और पुलिस की टीम ने तेंदुओं की खाल की तस्करी करने वाले गैंग को पकड़ा था। मौके पर चार शिकारियों को तेंदुओं की 10 खाल के साथ गिरफ्तार किया। इस मामले में जांच तेजी की जा रही है। इसमें हरियाणा, मध्यप्रदेश और दिल्ली से 14 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस मामले में एसटीएसएफ ने मुरैना से एक और आरोपी सुखदेव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले की जांच में वाइल्डलाइफ एसओएस के अधिकारी भी शामिल मिले। इसमें दो की गिरफ्तारी हो चुकी है। एक और अधिकारी को दो बार नोटिस दिया जा चुका है। अंतिम बार 24 अगस्त को नोटिस दिया, फिर भी बयान दर्ज कराने नहीं आए। ऐसे में टीएसएफ इनको लुक आउट नोटिस देगी, इसके लिए प्रक्रिया की जा रही है। डीएफओ राजेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच एसटीएसएफ कर रही है। इसमें वन विभाग भी सहयोग कर रहा है।
विज्ञापन

164 तेंदुओं से खाल का किया जाएगा मिलान
- तस्करी में बरामद हुई खाल के स्पॉट पैटर्न का मिलान भारतीय वन्यजीव संस्थान के रिकॉर्ड में दर्ज 164 तेंदुओं से कराया जाएगा। इससे पता लगाने की कोशिश होगी कि बरामद खाल किन तेंदुओं की हैं। इनमें से आठ खालों का संबंध श्योपुर-कूनो शिवपुरी लैंडस्केप से होने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed