फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police tortured dhaba operator in thana for not confessing to selling charas In Agra

Agra: थाने में अवैध हिरासत में रखकर ढाबा संचालक को दीं यातनाएं, चरस बिक्री कबूल कराना चाहते थे

Thu, 08 Feb 2024 08:24 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 08 Feb 2024 08:24 AM IST
सार

आगरा में पुलिस ने ढाबा संचालक को थाने में अवैध हिरासत में रखकर यातनाएं दीं। चरस बिक्री कबूल कराना चाहते थे। पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
police tortured dhaba operator in thana for not confessing to selling charas In Agra
बरहन पुलिस थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा में बरहन थाना पुलिस एक बार फिर कठघरे में है। इस बार गंभीर आरोप लगाया गया है। ढाबा संचालक ने पुलिस आयुक्त जे रविन्दर गौड़ से शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि दो सिपाही ढाबे से जबरन उठाकर ले गए। थाने में 20 घंटे तक अवैध हिरासत में रखा। चरस बेचना कबूल नहीं करने पर यातनाएं दी गईं। मुंह नहीं खोलने पर छोड़ दिया। अब पीड़ित को डर है कि पुलिस झूठे मुकदमे में फंसा सकती है। मामले में पुलिस आयुक्त ने जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


आंवलखेड़ा में आगरा-जलेसर मार्ग पर दो साल से चौधरी फैमिली ढाबा संचालित है। इसका संचालन चिरहोली निवासी धर्मेंद्र सिंह उर्फ भोला चौधरी करते हैं। 21 जनवरी की रात 9 बजे थाना बरहन पुलिस ढाबे पर पहुंची। धर्मेंद्र सिंह को उठाकर ले गई। आरोप लगाया कि पुलिस ने बदसलूकी की। थाने में सिपाही अंशुल कुमार और दीपक कुमार मारपीट करने लगे। 20 घंटे तक प्रताड़ना दी गईं। वह बेहोश भी हो गए।
विज्ञापन


धर्मेंद्र ने आरोप लगाया कि सिपाही चरस बेचने का आरोप लगा रहे थे। यह कबूल करने के लिए कह रहे थे। जब उन्होंने सिपाहियों की बात नहीं मानी तो मारपीट की। उनके मुंह नहीं खोलने पर 24 घंटे बाद छोड़ दिया है। पिटाई से उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें डर है कि पुलिस फंसा सकती है। किसी झूठे मुकदमे में नामजद नहीं कर दे। बुधवार को पुलिस आयुक्त को प्रार्थनापत्र दिया। वह मानवाधिकार आयोग में भी शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी एत्मादपुर डॉ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि 21 जनवरी को फिरोजाबाद के पचोखरा थाने की पुलिस थाना बरहन आई थी। उन्हें इनपुट मिला था कि ढाबे पर गांजे की बिक्री होती है। इस पर ढाबा संचालक को बुलाया गया। उनसे पूछताछ की गई। थाना बरहन पुलिस ने कोई पूछताछ नहीं की थी। पुलिस पर लगे पिटाई के आरोप की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed