फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police sent the finance worker to jail on the charge of embezzling the company money

Agra: ऑनलाइन गेम में पहले गंवाई रकम..., फिर रची ऐसी साजिश, एक गलती और अब जेल

Wed, 08 Mar 2023 12:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 08 Mar 2023 12:43 AM IST
सार

पुलिस ने फाइनेंसकर्मी को कंपनी के रुपये हड़पने के आरोप में जेल भेजा है।  आरोपी ने ऑनलाइन गेम में रुपये हार जाने पर लूट की फर्जी कहानी रची थी। 
 

विज्ञापन
police sent the finance worker to jail on the charge of embezzling the company money
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

आगरा के बरहन में ऑनलाइन गेम में दो लाख रुपये हार जाने पर फाइनेंसकर्मी सोनू चौधरी ने पुलिस को लूट की फर्जी सूचना दी थी। वह कंपनी के रुपये हड़प कर उससे भरपाई करना चाह रहा था। पुलिस ने पूछताछ में राज खुल जाने पर सोनू को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


सोनू चौधरी जिला फिरोजाबाद के टूंडला स्थित एक फाइनेंस कंपनी में कर्मचारी था। सोमवार शाम को बरहन क्षेत्र के गांव नगला गोल गांव के पास से उसने शाम साढ़े 6 बजे डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी थी। बताया कि उसके साथ एक लाख 72 हजार 675 रुपये की लूट बदमाशों ने कर ली है। सूचना पर डायल 112 पुलिस, बरहन थाने की पुलिस, डीसीपी पश्चिम सोनम कुमार, एसीपी एत्मादपुर रवि कुमार गुप्ता व एसओजी टीम पहुंच गई।
विज्ञापन


एसीपी एत्मादपुर रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि सोनू चौधरी निवासी नगला विजयी थाना राया, मथुरा से पुलिस ने पूछताछ की तो मामला ऑनलाइन गेम का निकला। सोनू 2 माह के अंदर 1.72 लाख से अधिक की रकम हार चुका था। सोमवार को भी सोनू करीब 35 हजार रुपये हारा। कुल 2 माह की रकम की भरपाई करने के लिए उसने फर्जी लूट का ताना-बाना बुना। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि फाइनेंसकर्मी ने कंपनी के रुपये हड़पने की नीयत से पुलिस को लूट की फर्जी सूचना दी। इससे उस पर कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  ससुर ने पानी पिलाकर किया दुष्कर्म: बहू की आपबीती, कार में लूटी मेरी अस्मत, पति को सुनाई दास्तां तो उसने भी...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed