फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police Recruitment Exam- Exam will be held at 25 centers from today amidst tight security.

Agra News: पुलिस भर्ती परीक्षा- कड़ी सुरक्षा के बीच आज से 25 केंद्रों पर होगी परीक्षा

Sat, 17 Feb 2024 12:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 17 Feb 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Police Recruitment Exam- Exam will be held at 25 centers from today amidst tight security.
कासगंज। जिले में शनिवार से दो दिन 25 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस भर्ती परीक्षा होगी। परीक्षा के प्रश्नपत्र व ओएमआर शीट जिले में पहुंच चुके हैं। इनको कड़ी सुरक्षा में डबल लॉक में रखवाया गया है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जिले में सभी सात विकास खंड में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 12264 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दोनों पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 तक तथा दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से सांय पांच बजे तक रहेगी। परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों को तीन जोन व आठ सेक्टर में बांटकर अधिकारी तैनात किए जा चुके हैं। इसके अलावा सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए है। परीक्षा केंद्रों पर बाहरी केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की गई है। सभी केंद्रों के कक्ष में जैमर की व्यवस्था की गई है। परीक्षा केंद्रों तक प्रश्नपत्रों को पहुंचाने के लिए आठ रूट मार्ग निर्धारित करके इन पर प्रबंधकों की तैनाती की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed