फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police recovered liquor worth five lakh rupees from the car on the highway

हाईवे पर पुलिस ने कार से बरामद की पांच लाख रुपये की शराब

Sun, 30 Jan 2022 01:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Police recovered liquor worth five lakh rupees from the car on the highway
कड़ी गई अबैध शराब - फोटो : Agra Dehat
एत्मादपुर। हाईवे पर शुक्रवार की रात पुलिस ने कुबेरपुर के पास एक कार से 42 पेटी शराब पकड़ी है। पुलिस को देख आरोपी कार छोड़कर फरार हो गए। बरामद शराब की कीमत पुलिस पांच लाख रुपये आंक रही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी एत्मादपुर अरुण कुमार बालियान ने बताया कि शुक्रवार रात्रि कुबेरपुर पर एक्सप्रेसवे पुल के नीचे पुलिस व स्वॉट टीम चेकिंग कर रही थी। पुलिस को देखकर कार सवार ने भागने की कोशिश की। पुलिस के पीछा करने पर कार छोड़कर भाग गए। पुलिस ने कार की जांच की, तो सीट की जगह शराब की बोतलें रखी हुई थीं, जिनके ऊपर कपड़ा डाला हुआ था।
विज्ञापन

कार में 42 पेटी (504)बोतल दिल्ली मार्का शराब मिली। एसओ के मुताबिक बरामद कार की कीमत करीब पांच लाख रुपये है। कार में चार नंबर प्लेट हरियाणा व बिहार नंबर की, एक मोबाइल भी मिला है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक यह शराब चुनाव में खपाने के लिए लाए जाने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, खंदौली में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड के पास से झाड़ियों में छिपाई गई दो लाख रुपये की शराब बरामद की है। पुलिस के मुताबिक यह शराब चुनाव में खपाने के लिए तस्करी कर लाई जा रही है।

थाना प्रभारी विपिन कुमार गौतम ने बताया कि शुक्रवार की रात पुलिस एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी सर्विस रोड के पास झाड़ियों में एक गाड़ी की रोशनी दिखाई दी। शक होने पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देख गाड़ी सवार भाग निकले। पुलिस ने आसपास चेकिंग की, तो झाड़ियों में 207 लीटर हरियाणा मार्का शराब बरामद हुई। एसओ के मुताबिक बरामद शराब की कीमत करीब दो लाख रुपये हैं। पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed