{"_id":"effcb12c87b1ced4f6b746bfa546be95","slug":"police-rape-victim-s-father-put-in-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने रेप पीड़िता के पिता को हवालात में डाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने रेप पीड़िता के पिता को हवालात में डाला
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Thu, 07 May 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दुराचार के प्रयास के मामले में पुलिस पिछले 10 दिन से समझौते के प्रयासों में लगी हुई थी। यहां तक कि पुलिस ने दबाव बनाने के लिए मंगलवार को पीड़ित किशोरी के पिता को ही हवालात में डाल दिया। बुधवार को किशोरी के घरवाले एसएसपी से शिकायत करने कलक्ट्रेट पहुंचे, लेकिन मलपुरा थाने की पुलिस ने पीड़ित परिवार को एसएसपी से मिलने भी नहीं दिया।
थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी के साथ 26 अप्रैल को पड़ोसी युवक ने बहाने से घर ले जाकर दुराचार का प्रयास किया था। किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने जांच की थी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था। पुलिस इसे आपसी विवाद बता रही थी। आरोप है कि मंगलवार को किशोरी के पिता ने थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज नहीं करने की बाबत जानकारी ली। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। बुधवार को परिवारीजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने एसएसपी से शिकायत करने की बात कही। इसके बाद ग्रामीणों के साथ पीड़ित परिवारीजन कलक्ट्रेट पहुंचे। इसकी भनक लगने पर थाना मलपुरा से दरोगा कलक्ट्रेट पहुंचा और वह ग्रामीणों का कार्रवाई का आश्वासन देकर अपने साथ ले गया। एसएसपी से मिलने भी नहीं दिया। देरशाम इस मामले में पुलिस ने आरोपी पड़ोसी युवक के खिलाफ दुराचार के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली।