{"_id":"5f3fca498ebc3e61f26e71e4","slug":"police-mainpuri-news-agr455691272","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मास्क लगाए पुलिसकर्मी की फोटो खींचने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मास्क लगाए पुलिसकर्मी की फोटो खींचने पर हंगामा
विज्ञापन
बरनाहल के मोहल्ला कटरा में पुलिसकर्मी से हाथापाई करने वाले को खींचकर ले जाती पुलिस
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरनाहल (मैनपुरी)। बगैर मास्क लगाए घूम रहे पुलिसकर्मी की एक दुकानदार ने फोटो खींच ली। बस इसी बात को लेकर सिपाही दुकानदार से भिड़ गया। मामले ने तूल पकड़ा तो सिपाही ने थाने से फोर्स बुला लिया और दुकानदार को थाने ले जाने लगा। विरोध करते हुए स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों से हाथापाई कर दी। पुलिस े लाठियां फटकार कर लोगों को वहां से भगा दिया।
कोरोना संक्रमितों के मिलने के बाद कस्बा में बीते 12 दिनों से लॉकडाउन है। शुक्रवार को थाना में तैनात सिपाही रवि कुमार, होमगार्ड इस्लाम के साथ स्कूटी से मोहल्ला कटरा पहुंचा। एक दुकान के पास पहुंचने के बाद सिपाही ने स्कूटी को रोक लिया। उधर दुकानदार शाह आलम ने सिपाही को बिना मास्क के देखा तो फोटो खींच ली। आरोप है कि सिपाही ने फोटो खींचे जाने की बात पता लगते ही दुकानदार से झगड़ना शुरू कर दिया। दुकानदार भी सिपाही से भिड़ गया। शाह आलम ने सिपाही से कह रहा था कि खुद मास्क नहीं लगाते तो आम जनता का चालान क्यों करते हो।
दोनों के बीच बहस चल रही थी। इस बीच शाह आलम के परिजन भी आ गए। माहौल बिगड़ता देख सिपाही ने थाने में फोन करके फोर्स को बुला लिया। पुलिस के आने पर भी लोग हंगामा करते रहे। पुलिस ने हंगामा करने वाले लोगों को पकड़ कर थाने ले जाने का प्रयास किया तो लोग विरोध करने लगे। आक्रोशित होकर लोगों ने पुलिसकर्मियों से हाथापाई कर दी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने लाठियां फटकार कर लोगों को वहां से भगा दिया। दुकानदार के पिता मोहम्मद बिलाल और आसिफ को पुलिसकर्मी थाने ले गए।
विज्ञापन
दुकानदार लॉकडाउन में दुकान खोले हुए था। सिपाही ने दुकान बंद करने के लिए कहा तो झगड़ा करने लगा। पुलिस के साथ हाथापाई नहीं हुई है। उक्त मामले में थाना पुलिस ने पकड़े गए मोहम्मद बिलाल, आसिफ व पांच अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
सुरेश चंद्र शर्मा, प्रभारी निरीक्षक