{"_id":"6587b1b24803244a380df379","slug":"police-issued-notice-to-six-people-in-case-of-recovery-of-ten-lakh-from-lekhpal-car-in-agra-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: लेखपाल की कार से 10 लाख रुपये मिलने का मामला, छह लोगों को नोटिस जारी; खंगाली गई कॉल डिटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: लेखपाल की कार से 10 लाख रुपये मिलने का मामला, छह लोगों को नोटिस जारी; खंगाली गई कॉल डिटेल
Sun, 24 Dec 2023 09:51 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 24 Dec 2023 09:51 AM IST
सार
आगरा में लेखपाल की कार से 10 लाख रुपये मिलने के मामले में पुलिस ने छह लोगों को नोटिस जारी की है। कॉल डिटेल भी खंगाली है।
विज्ञापन
UP: लेखपाल की कार से मिलीं 500 के नोटों की गड्डियां, 10 लाख बरामद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ताजनगरी आगरा के सदर तहसील में कार से 10 लाख रुपये मिलने के मामले में फंसे लेखपाल संघ के पूर्व अध्यक्ष भीमसेन सहित छह लोगों को पुलिस ने नोटिस जारी किए हैं। एसीपी लोहामंडी इनके बयान दर्ज करेंगे। रिश्वत मांगे जाने का केस दर्ज कराने वाले वादी को भी नोटिस भेजा गया है। बयान बदलने वाले वादी पर भी अब शिकंजा कसा जाएगा। पुलिस प्रकरण में शामिल लोगों की कॉल डिटेल निकलवा रही है। संदेह के दायरे में आए लोगों की गूगल मैपिंग भी की जा रही है।
विज्ञापन
तहसील मामले में बमरौली कटारा, डौकी के उमेश राना की तहरीर पर शाहगंज थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम का केस दर्ज कराया गया है। लेखपाल भीमसेन नामजद है। कार से 10 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई थी। केस न लिखे जाने तक उमेश राना और उसका साथी हंगामा कर रहे थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Agra: चूहों ने खोखली कर दी पुलिया, ढहने से स्कूटी सवार गड्ढे में गिरा... बाल-बाल बची जान
विज्ञापन
पहले लेखपाल को बचाने के आरोप लगा रहे थे। केस लिखाने के बाद वादी ने बयान बदले। गुमराह करने का आरोप लगाया। पहले उमेश ने खतौनी में एक किसान के भाई का नाम सही कराने के लिए रिश्वत का पैसा लेखपाल को देने का आरोप लगाया था।
एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि लेखपाल भीमसेन, वादी उमेश राना, हरभजन राना, प्रॉपर्टी डीलर राना, किसान राजेंद्र, लेखपाल के बेटे मोहित को नोटिस भिजवाए जा रहे हैं। सभी को बयान के लिए बुलाया जाएगा। इतना ही नहीं पुलिस ने 20 दिसंबर की कई लोगों की कॉल डिटेल निकलवाई गई है। कौन किस समय कहां था। यह देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ेंः- ब्रज एयर सफारी: 101 शिव मंदिरों की हवाई परिक्रमा, फिर बटेश्वर में उतरा हेलिकॉप्टर; सीएम योगी करेंगे शुभारंभ
यह भी देखा जा रहा कि लेखपाल अकेला था या बेटा साथ था, यह भी कॉल डिटेल से साफ हो जाएगा। एसीपी लोहामंडी ने बताया कि वादी मुकदमा उमेश राना और हरभजन के हंगामे के समय के वीडियो पुलिस के पास मौजूद हैं। उनके बयान भी कैमरे के सामने दर्ज होंगे। दोनों में अंतर क्यों हैं। उनसे यह सवाल पूछे जाएंगे। जवाब संतोषजनक नहीं हुआ तो दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।