फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Braj Air Safari Aerial circumambulation of 101 Shiva temples, then helicopter landed in Bateshwar

ब्रज एयर सफारी: 101 शिव मंदिरों की हवाई परिक्रमा, फिर बटेश्वर में उतरा हेलिकॉप्टर; सीएम योगी करेंगे शुभारंभ

Sun, 24 Dec 2023 12:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 24 Dec 2023 12:03 AM IST
सार

ब्रज एयर सफारी के लिए शनिवार को दो हेलिकॉप्टर आगरा पहुंच गए। एक बटेश्वर पर जबकि दूसरा एत्मादपुर मदरा हेलिपोर्ट पर खड़ा है। 25 दिसंबर को बटेश्वर में हेलिकॉप्टर से ब्रज के हवाई दर्शन सेवा की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।
 

विज्ञापन
Braj Air Safari Aerial circumambulation of 101 Shiva temples, then helicopter landed in Bateshwar
101 शिव मंदिरों की हवाई परिक्रमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बाह बटेश्वर के आसमान पर अपराह्न करीब 3:45 बजे हेलिकॉप्टर को उड़ता देख लोग हेलिपैड की ओर दौड़ पड़े। ऐतिहासिक 101 शिव मंदिरों की शृंखला का चक्कर लगाने के बाद हेलिकॉप्टर उतरा तो पुलिस को हेलिपैड स्थल में घुस रहे लोगों को रोकने के लिए धक्कामुक्की करनी पड़ी। करीब 3 मिनट हेलिकॉप्टर मंदिर शृंखला के ऊपर उड़ा। यह पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के सिरसागंज आवास से बटेश्वर तक की ट्रायल फ्लाइट थी।
विज्ञापन


पहले यात्री के रूप में उतरे मंत्री के बेटे एवं जिला सहकारी बैंक फिरोजाबाद के अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह का स्वागत किया गया। उनके साथ सोनी प्रधान और हेलिकॉप्टर के पायलट प्रशांत रावत, गतिविधि निदेशक लोकेश शर्मा भी थे। निदेशक मनीष सैनी, हुकुम सिंह गुर्जर, नुसरत जहां की देखरेख में ट्रायल फ्लाइट हुई। स्वागत विकास चौहान, हरिओम सिंह, कमल किशोर आदि ने किया। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बटेश्वर से आगरा और मथुरा गोवर्धन के बीच हेलिकॉप्टर सेवा का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


ऐसी दिखेगी ब्रज की काशी बटेश्वर नगरी
25 दिसंबर को शिलान्यास के बाद होने वाले विकास के मॉडल की तस्वीरें सामने आ गई हैं। प्रस्तावित परियोजनाओं के पूरा होने पर ब्रज की काशी बटेश्वर नगरी का कायाकल्प हो जाएगा। 24.01 करोड़ से शिव मंदिर शृंखला के घाटों और कॉम्प्लेक्स का नजारा भव्य दिखेगा। 3.60 करोड़, सात करोड़ की लागत से क्रमश: तीन और पांच घाट पहले से ही विकसित हो गए हैं। 24.08 करोड़ से बटेश्वर मंदिर कॉम्प्लेक्स का एकीकृत विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के ध्वज के रंग में मंच तैयार
मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए मंदिर शृंखला के पास मंच तैयार हो गया है। वाटरप्रूफ मंच को भाजपा के ध्वज के रंग में तैयार किया गया है। खांद पर बने हेलिपैड पर हेलिकॉप्टर से उतर कर मुख्यमंत्री कार से मंच तक पहुंचेंगे। जनसभा पंडाल के सामने तालाब में कटान की मिट्टी से भराव किया गया।

अटल की जयंती के साथ लिखा जाएगा इतिहास
शनिवार की शाम बटेश्वर पहुंचीं विधायक पक्षालिका सिंह, पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर बटेश्वर को मुख्यमंत्री के हाथों 100 करोड़ की सौगात मिलने वाली है। बटेश्वर का नया इतिहास लिखा जाएगा। उन्होंने डीएम भानु चंद्र गोस्वामी के साथ तैयारियाें की समीक्षा की। समर्थकों एवं भाजपाइयों के साथ रणनीति बनाई। सौंपी गई जिम्मेदारियों का फीड बैक भी लिया।


पुलिस को देखकर भागे गोवंश छोड़ने आए लोग
मुख्यमंत्री की जनसभा के मद्देनजर बटेश्वर में जिला पंचायत, विकास विभाग, पशु पालन विभाग की टीम छुट्टा गोवंशों को पकड़ कर गोशाला भेजने में जुटी हैं। शुक्रवार की रात कुछ लोग बटेश्वर में गोवंशों को छोड़ने के लिए पहुंचे थे। पुलिस को देखकर भाग निकले। गोवंशों को कुकथरी की गोशाला भेजा गया। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. लोकेश अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को 22 गोवंश गोशाला भेजे गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed