फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police issued challan to sweeper for not wearing masks in kasganj

पुलिस ने मास्क न पहनने पर सफाईकर्मी का काटा चालान, भाजपा जिलाध्यक्ष को भरना पड़ा जुर्माना

Sat, 18 Jul 2020 05:54 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 Jul 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
Police issued challan to sweeper for not wearing masks in kasganj
भाजपा जिलाध्यक्ष ने भरा सफाईकर्मी का चालान - फोटो : अमर उजाला

कासगंज में शनिवार की दोपहर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला कार्यालय के सफाईकर्मी को बिना मास्क के जाते हुए सोरों गेट चौकी पर पुलिस ने रोक लिया। सफाईकर्मी ने बताया कि कार्यालय की सफाई करने के बाद वो अपना मास्क कार्यालय पर छोड़ आया है, लेकिन पुलिस ने उसका चालान कर दिया। सफाईकर्मी की जेब में पैसे नहीं थे तो उसने भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी को मामले की जानकारी दी। इस पर जिलाध्यक्ष आ गए।

विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष ने पुलिस टीम से गरीब सफाईकर्मी का चालान न करने की सिफारिश की। इस सिफारिश को पुलिस ने नजरअंदाज कर दिया। फिर उन्होंने कम राशि का चालान करने की बात रखी, लेकिन पुलिस ने इसे भी खारिज कर दिया। पुलिस ने सफाईकर्मी का चालान काटते हुए 500 रुपये का जुर्माना लगा दिया। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: लॉकडाउन: शहर की सड़कें सूनसान, बाजारों में पसरा सन्नाटा, तस्वीरों में देखें आगरा मंडल का हाल   
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने अपनी जेब से चालान की धनराशि अदा की। जिलाध्यक्ष ने चालान की धनराशि देने के बाद कहा कि पुलिस समान भाव से कार्य करे। तमाम लोग और भी बिना मास्क के निकल रहे हैं और लॉकडाउन के नियमों का उल्लघंन कर रहे हैं। उन्हें पुलिस नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर और सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पुलिस लॉकडाउन में क्या-क्या कर रही है, वो सब जानते हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि पार्टी कार्यालय का सफाईकर्मी अपना मास्क सफाई के बाद कार्यालय पर छोड़ आया था। वो काफी गरीब है। उस पर जुर्माना भरने के पैसे नहीं थे। पुलिस ने उसे मास्क कार्यालय से लाने का मौका नहीं दिया और 500 रुपये का चालान कर दिया, जो मैंने खुद आकर अदा किया। 


यह भी पढ़ें: लॉकडाउन : ताजनगरी में तीन दिन तक रहेगी पूर्ण बंदी, बेवजह घूमने वालों पर दर्ज होगा केस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed