फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lockdown in Agra: शहर की सड़कें सूनसान...बाजारों में सन्नाटा, तस्वीरों में देखें आगरा मंडल का हाल

Sun, 19 Jul 2020 09:23 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 19 Jul 2020 09:23 AM IST
विज्ञापन
Agra Lockdown News: Mini Lockdown In Agra Zone Due To Coronavirus
बंदी के दौरान की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संक्रमण और संचारी रोगों की रोकथाम के लिए एक बार फिर मिनी लॉकडाउन लागू हो गया है। शुक्रवार की रात 10 बजे से लागू हुई बंदिशें सोमवार सुबह पांच बजे तक रहेंगी। हालांकि इस बार आगरा में तीन दिन तक बंदी रहेगी, क्योंकि यहां सोमवार कोस्थानीय अवकाश है। बंदी के दौरान में पुलिस को सख्ती से नियमों का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार की सुबह से इसका असर दिखाई दिया। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। शहर की सड़कें सूनसान रहीं। हालांकि हाईवे पर आवाजाही जारी रही। अधिकांश लोग अपने घरों में रहे। तस्वीरों में देखिए आगरा मंडल का हाल...

Agra Lockdown News: Mini Lockdown In Agra Zone Due To Coronavirus
आगरा के जोहरी बाजार में पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
आगरा में मिली लॉकडाउन का असर शहर से ग्रामीण क्षेत्र तक है। किरावली, फतेहाबाद में बाजार बंद रहे। फतेहपुर सीकरी में पुलिस ने सख्ती बरती। बात करें शहर की तो यहां आवश्यक सेवाओं को छोड़कर संपूर्ण तालाबंदी है। सभी बाजार बंद रहे। मेडिकल स्टोर और दूध की दुकानें खुली रहीं। लोगों ने घरों में रहकर अपनी जिम्मेदारी निभाई। 
Agra Lockdown News: Mini Lockdown In Agra Zone Due To Coronavirus
जामा मस्जिद का क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला
आगरा में सोमवार को स्थानीय अवकाश है। इसके चलते तीन दिन तक पूर्ण बंदी लागू रहेगी। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि दूध और दवा की दुकानें खुली रहेंगी। सोमवार को कैलाश मंदिर मेले के स्थानीय अवकाश के कारण बाजार और कार्यालय बंद रहेंगे। इस दौरान लोगों के बाहर निकलने पर भी पाबंदी रहेगी। सभी धार्मिक और अन्य स्थल बंद हैं। कोई कहीं बाहर नहीं जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Lockdown News: Mini Lockdown In Agra Zone Due To Coronavirus
आगरा में मिनी लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
आगरा के एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि शहर में 108 स्थानों पर पुलिस तैनात की गई। सिर्फ चौराहों पर ही नहीं, गली मोहल्लों में भी पुलिस की गाड़ियां घूमेंगी। अगर कोई बिना मास्क लगाए नजर आया तो तुरंत जुर्माना होगा। बेवजह घूमने वालों पर लॉकडाउन उल्लंघन का केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Agra Lockdown News: Mini Lockdown In Agra Zone Due To Coronavirus
हाईवे पर रही आवाजाही - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में बाजार पूरी तरह से बंद रहे लेकिन लोगों की आवाजाही रही। मेडिकल स्टोर, चिकित्सकों के क्लीनिक खुले हैं। बंदी के कारण चूड़ी के कारखानों में कामकाज प्रभावित रहा। आटोमेटिक कारखानों में काम सुचारू रूप से चला। रोडवेज की बसें चली, लेकिन यात्री नहीं मिले। शहर के प्रमुख मंदिर भी बंद रहे। पुलिस जगह-जगह तैनात रही। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed