फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   coronavirus mini lockdown in agra

लॉकडाउन : ताजनगरी में दो नहीं...तीन दिन तक रहेगी बंदी, बेवजह घूमने वालों पर दर्ज होगा केस

Sat, 18 Jul 2020 10:45 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 Jul 2020 10:45 AM IST
विज्ञापन
coronavirus mini lockdown in agra
मिनी लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 55 घंटे का लॉकडाउन फिर से लागू हो गया है। आगरा में सोमवार को स्थानीय अवकाश है। इसके चलते तीन दिन तक पूर्ण बंदी लागू रहेगी। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि दूध और दवा की दुकानें खुली रहेंगी। सोमवार को कैलाश मंदिर मेले के स्थानीय अवकाश के कारण बाजार और कार्यालय बंद रहेंगे। 

विज्ञापन


इस दौरान लोगों के बाहर निकलने पर भी पाबंदी रहेगी। सभी धार्मिक और अन्य स्थल बंद हैं। कोई कहीं बाहर नहीं जाए। उन्होंने लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि कोई घर से बेवजह निकला तो लॉकडाउन का केस दर्ज होगा। कोई मास्क पहने नहीं मिला तो 500 रुपये का जुर्माना होगा।
विज्ञापन



108 स्थानों पर तैनात रहेगी पुलिस 

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि शहर में 108 स्थानों पर पुलिस तैनात की जाएगी। पुलिस सुबह से ही चेकिंग करेगी। सिर्फ चौराहों पर ही नहीं, गली मोहल्लों में भी पुलिस की गाड़ियां घूमेंगी। अगर कोई बिना मास्क लगाए नजर आया तो तुरंत जुर्माना होगा। बेवजह घूमने वालों पर लॉकडाउन उल्लंघन का केस दर्ज किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे के ढाबे और पेट्रोल पंप खुलेंगे
इन्हें प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है। शहर के अन्य इलाकों में पेट्रोल पंप नहीं खुलेंगे। सिर्फ राष्ट्रीय और राजकीय राजमार्ग वाले पंपों और ढाबों को छूट है।

सब्जी और गल्ला मंडी बंद रहेगी
सब्जी और गल्ला मंडी को बंद रखा जाएगा। गली-मोहल्लों में सब्जी की ठेल से बिक्री पर भी रोक रहेगी। कोई बेचता मिला तो चालान कटेगा।

मालवाहक वाहन चलते रहेंगे
इन्हें छूट दी गई है। राजकीय और राष्ट्रीय राजमार्ग के अलावा अन्य मार्गों पर इनका आवागमन चलता रहेगा।

शनिवार को नहीं होगी वाहनों की फिटनेस
शनिवार की बंदी के कारण आरटीओ में वाहनों की फिटनेस की तारीखें भी रीशेड्यूल की गई हैं। एआरटीओ प्रशासन एके सिंह ने बताया कि वाहनों की फिटनेस अब ऑनलाइन आवेदन करने पर की जा रही है, ऐसे में आवेदक शनिवार को फिटनेस कराने की तारीख नहीं भरें। जल्द ही सर्वर पर शनिवार को अवकाश दिवस में बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed