{"_id":"650271033ffe04fc080c7807","slug":"police-has-arrested-a-colonizer-with-reward-of-fifty-thousand-in-agra-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: 50 हजार का इनामी शातिर कॉलोनाइजर दबोचा गया, पांच साल से दे रहा था चकमा; कारनामे सुन चौंक जाएंगे आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: 50 हजार का इनामी शातिर कॉलोनाइजर दबोचा गया, पांच साल से दे रहा था चकमा; कारनामे सुन चौंक जाएंगे आप
Thu, 14 Sep 2023 08:03 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 14 Sep 2023 08:03 AM IST
सार
आगरा में पुलिस ने 50 हजार के इनामी शातिर कॉलोनाइजर को दबोचा लिया है। यह पांच साल से चकमा देकर फरार चल रहा था। कारनामे सुन आप भी चौंक जाएंगे।
विज्ञापन
Agra News: पुलिस गिरफ्त में 50 हजार का इनामी शातिर कॉलोनाइजर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में एत्माद्दौला थाना पुलिस ने 50 हजार के इनामी कॉलोनाइजर भूपेंद्र कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया है। वह पांच साल से धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहा था। वह मछली वाली पुलिया से पकड़ा गया। उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि आरोपी भूपेंद्र कुमार शर्मा गायत्री विहार कालोनी का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2018 में चार मुकदमे दर्ज हुए थे। इनमें धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने का आरोप था। मुकदमे दाऊदयाल अग्रवाल, मनोज पाठक, नेकी सहित एक अन्य युवक ने दर्ज कराए थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- बालगृह की अधीक्षिका पर गिरी गाज: निलंबन के बाद FIR दर्ज, पहले भी जा चुकी जेल; बच्ची को चप्पल से पीटते दिखी थी
विज्ञापन
आरोपी ने चारों को कालिंदी विहार स्थित शिखर रेजीडेंसी में वर्ष 2015 में भवन बेचे थे। लोगों ने ऋण लेकर भवन लिए थे। बाद में लोगों को पता चला कि इन भवनों पर पहले से लोन लिया गया था। बैंकों ने नोटिस चस्पा किए। भवनों पर सील लगा दी। इससे पहले ही भूपेंद्र शर्मा फरार हो गया था। पुलिस ने फाइनेंस कंपनी सहित अन्य को नामजद किया। कुछ आरोपियों को जेल भेजा था। मगर, भूपेंद्र फरार चल रहा था। उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था।