बालगृह की अधीक्षिका पर गिरी गाज: निलंबन के बाद FIR दर्ज, पहले भी जा चुकी जेल; बच्ची को चप्पल से पीटते दिखी थी
आगरा के राजकीय बालगृह में बच्ची को चप्पल से पीटने वाली अधीक्षिका पर गाज गिरी। डीएम ने मामले का संज्ञान लेकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में राजकीय बालगृह (शिशु) में अधीक्षिका ने बालिका की चप्पल से पिटाई की। मंगलवार को घटना का वीडियो सामने आया तो अधीक्षिका की क्रूरता सामने आई। राजकीय बाल गृह (शिशु) में बच्ची की चप्पल से पिटाई मामले में बुधवार को प्रभारी अधीक्षिका पूनम पाल को निंलबित कर दिया गया था। अब खिलाफ विभाग ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना शाहगंज में एफआईआर दर्ज की गई है। कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने भी मामले का संज्ञान लिया है।
एफआईआर की मांग को लेकर बुधवार को बाल अधिकार कार्यकर्ता नरेश पारस ने कलेक्ट्रेट में शिकायत दर्ज कराई। इससे पहले ही कैबिनेट मंत्री ने संज्ञान लेते हुए किशोर एवं बाल अधिकार संरक्षण की धारा 75 के तहत एफआईआर के निर्देश प्रोबेशन विभाग को दिए थे। जिला प्रोबेशन अधिकारी अजय पाल ने बताया कि प्रभारी अधीक्षिका को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। अब एफआईआर दर्ज कराई है।
यह भी पढ़ेंः- एक साथ उठीं अर्थियां तो कांप गए कंधे: हादसे में बड़ी बहन की हुई मौत...शव देख छोटी के भी उड़ गए प्राण पखेरू
यह भी पढ़ेंः- गणेश चतुर्थी: यहां पर गणेश जी की प्रतिमा में धड़क रहा दिल, वीडियो कॉल पर देते हैं दर्शन, जानें क्या है रहस्य
दरअसल, घटना 4 सितंबर 2023 की शाम 4 बजे की है। यह बालगृह में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 1:23 मिनट के वीडियो में अधीक्षिका पूनम पाल बिस्तर पर लेटी बालिका की चप्पल से पिटाई करती दिख रही है। फिर थप्पड़ मारती है। वीडियो में कक्ष में छह अन्य बच्चे दूसरे बिस्तर पर लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः- UP: कमरे में भरी थी गैस...माचिस जलाते ही हुआ तेज धमाका, पलक झपकते ही ढह गई दीवार; आसपास के घरों में आईं दरारें