फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police filed a fraud report against the businessman

यूपी: फिरोजाबाद के बर्तन विक्रेता ने पुलिस को ही ठग लिया, कम कीमत का सामान...बना दिया अधिक का बिल

Sat, 27 Apr 2024 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 27 Apr 2024 12:01 AM IST
सार

बर्तन विक्रेता ने कम कीमत के सामान का अधिक बिल बनाकर भेज दिया। मामले में बर्तन विक्रेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
 

विज्ञापन
police filed a fraud report against the businessman
up police - फोटो : istock

विस्तार

एटा में ठगों को पकड़ने वाली पुलिस खुद ही ठगी का शिकार हो गई। फिरोजाबाद जिले के बर्तन विक्रेता ने कम कीमत के उत्पाद का अधिक बिल बनाकर पुलिस को ही चूना लगा दिया। पुलिस लाइन के स्टोर मोहर्रिर ने थाना कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


जो पुलिस चोर, डकैत व अन्य प्रकार के ठगों को गिरफ्तार करती है। जिस पुलिस की वजह से अपराधी थर-थर कांपते हैं। उसे फिरोजाबाद के एक बर्तन विक्रेता ने कीमत में ही नहीं तौल में भी चूना लगा दिया। बिल देखकर स्टोर मोहर्रिर हरनारायण सकते में आ गए। उन्होंने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर जैन बर्तन भंडार फिरोजाबाद से बर्तन व कुछ अन्य सामान मंगाया गया था। 29 मार्च को मंगाए गए सामान का जब भौतिक सत्यापन किया गया तो बिल कीमत से अधिक पाया गया। जिसमें लारा डिनर सैट का अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) 7395 रुपये अंकित है। जबकि बिल में मूल्य 8500 रुपये लिखा गया है। इसकी ऑनलाइन कीमत 4700 रुपये है।
विज्ञापन


इसी प्रकार टोस्टर फ्रेंज सेंडविच की एमआरपी 1895 रुपये अंकित है। जिसे बिल में 2000 रुपये लिखा है। इसकी ऑनलाइन कीमत 1595 रुपये है। स्टील ड्रम 35 लीटर का अंकित किया गया है जबकि भौतिक सत्यापन के दौरान 18 लीटर का ही पाया गया। 22 लीटर का कुकर 7275 रुपये का दिया गया, इसकी ऑनलाइन कीमत 6389 रुपये है। 12 लीटर कुकर जो 3500 रुपये का दिया गया है, इसकी ऑनलाइन कीमत 2700 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलेक्ट्राॅनिक केतली 1100 रुपये में दी गई है। जिसकी ऑनलाइन एमआरपी 928 रुपये है। 3 बर्नर गैस चूल्हा जो 3000 रुपये के दिए गए हैं, इसकी ऑनलाइन कीमत 2850 रुपये है। साथ ही 3 बर्नर की जगह 2 बर्नर गैस चूल्हा दिया गया है।


सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी ने बताया कि फिरोजाबाद के व्यापारी से कुछ बर्तन आदि सामान मंगाया गया था, लेकिन इसकी कीमत व गुणवत्ता आदि में अंतर है। इसे लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जांच की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed