फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police encounter with criminals in Agra two arrested

आगरा में बदमाशों से मुठभेड़: एक के पैर में लगी गोली, दो शातिर गिरफ्तार; आभूषण और नकदी बरामद

Sun, 06 Sep 2026 08:23 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 06 Sep 2026 08:23 AM IST
सार

पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान शमसाबाद की ओर से बिना नंबर की अपाचे बाइक पर दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। 

विज्ञापन
Police encounter with criminals in Agra two arrested
पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचे बदमाश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद-शमसाबाद मार्ग पर शनिवार देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके दूसरे साथी को भी दबोच लिया। दोनों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, लूट की घटनाओं में प्रयुक्त अपाचे बाइक, सोने-चांदी के आभूषण और नकदी बरामद हुई है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


विज्ञापन


एसीपी शमसाबाद राजीव रंजन ने बताया कि शनिवार रात करीब 11:30 बजे फतेहाबाद-शमशाबाद मार्ग पर लगातार हो रही लूट की घटनाओं को लेकर थाना फतेहाबाद, डौकी पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान शमसाबाद की ओर से बिना नंबर की अपाचे बाइक पर दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम ने बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और बाइक लेकर हुसैनपुर गांव की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा करते हुए बदमाशों की घेराबंदी कर ली। इस दौरान बदमाशों ने दोबारा पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में विकेश निवासी फकीरे की मढ़ैया, थाना बलरई, जिला इटावा के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। वहीं उसके साथी सनी उर्फ लुक्का निवासी बबूल खाना बमुरियाई, थाना निबोहरा, जिला आगरा को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, लूट में प्रयुक्त अपाचे बाइक और लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण व नकदी बरामद की। घायल विकेश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस दोनों बदमाशों से पूछताछ कर लूट की अन्य घटनाओं के बारे में जानकारी जुटा रही है। मुठभेड़ के दौरान प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद विनोद कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष डौकी सुमित कुमार शर्मा, एसओजी प्रभारी रजत शर्मा, सर्विलांस प्रभारी सचिन तोमर समेत पुलिस फोर्स मौजूद रहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed