फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police cyber cell arrested accused who did bank fraud on name of credit card reward points

Agra: क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट्स के नाम पर लोगों का बैंक अकाउंट कर देते थे साफ, दिल्ली से एक गिरफ्तार

Mon, 10 Apr 2023 12:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 10 Apr 2023 12:35 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक आरोपी कस्टमर एग्जीक्यूटिव बनकर लोगों को कॉल करते थे और उनकी अकाउंट डिटेल हासिल कर लेते थे। फिर ईमेल को हैक कर अकाउंट साफ कर देते थे।
 

विज्ञापन
police cyber cell arrested accused who did bank fraud on name of credit card reward points
Cyber Crime - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

आगरा साइबर सेल और जगदीशपुरा पुलिस ने क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करने व रिवार्ड पॉइंट का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने के आरोपी रवि कुमार को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। उससे एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।

विज्ञापन


जगदीशपुरा थाना प्रभारी देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि थाना क्षेत्र के रामसमारे राजपूत ने पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह को प्रार्थनापत्र दिया था। बताया था कि कुछ दिन पहले उनकी दुकान पर बैंक ऑफ बड़ौदा का कर्मचारी आया। उसने क्रेडिट कार्ड बनवाने का ऑफर दिया। इसके बाद अप्लाई कर दिया। कार्ड बनकर आने के कुछ देर बाद ही एक युवक का फोन आया। बोला आपका कार्ड इश्यू कर दिया गया है। एक्टिवेट व खरीदारी पर पॉइंट मिलते हैं।
विज्ञापन


उसने रिवॉर्ड पॉइंट को भुनाने का तरीका बताया। इसी दौरान बातों में ओटीपी पूछ लिया। इसके बाद आरोपी ने 96 हजार रुपये की क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन शॉपिंग कर ली। जानकारी उन्हें तब हुई जब बैंक की रिकवरी टीम आई। साइबर सेल और पुलिस टीम ने मामले की छानबीन कर रविवार पानीपत के थाना सदर निवासी रवि कुमार को दिल्ली से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली निवासी इमरान के साथ काम करता है। वह दोनों क्रेडिट कार्डधारकों का डाटा जुटाकर लोगों को क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करने व रिवार्ड पॉइंट का लाभ देने का झांसा देकर ठग लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें UP: महज दो लाख रुपये के लिए मुड़वा दिया पत्नी का सिर, हैवान पति यहीं नहीं रुका..., फिर की शर्मनाक हरकत

खाते खुलवा कर भी ठगी

पुलिस को बताया कि गरीब लोगों को सरकारी योजनाओं का लालच देकर उनका खाता खुलवा देते हैं। इसके बाद उनके खाते की चेकबुक, डेबिट कार्ड खुद ही ले लेते हैं। ये सब रखने के बदले उन्हें 4000 रुपये दे देते थे। अगर पुलिस की शिकायत पर किसी भी खाते को बैंक डेबिट फ्रीज करती हैं तो चेकबुक व डेबिट कार्ड को जला देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed