{"_id":"6432fb44bc1a0200ca09d946","slug":"taliban-punishment-for-dowry-harassment-womans-head-twisted-etah-news-c-25-1-119317-2023-04-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: महज दो लाख रुपये के लिए मुड़वा दिया पत्नी का सिर, हैवान पति यहीं नहीं रुका..., फिर की शर्मनाक हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: महज दो लाख रुपये के लिए मुड़वा दिया पत्नी का सिर, हैवान पति यहीं नहीं रुका..., फिर की शर्मनाक हरकत
Sun, 09 Apr 2023 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 09 Apr 2023 11:22 PM IST
सार
पति गुरुग्राम की एक कंपनी में काम करता है। शादी के कुछ दिन तक तो सबकुछ ठीकठाक चला, लेकिन उसके बाद ही विवाहिता का दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न किया जाने लगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले की एक बेटी के साथ जो हुआ जानकर शर्मसार रह जाएंगे। एक अच्छे घर में बेटी की शादी करने के बाद मायके वाले बेफिक्र थे, लेकिन ससुराल वालों में दहेज का दानव इस कदर बलवान हुआ कि बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी गईं। बेटी को तालिबानी सजा दी गई। उसका सिर मुड़वा दिया गया। इतना ही नहीं दहेज में दो लाख रुपये लाने का दबाव बनाते हुआ उसके कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया। बेटी के साथ बर्बता की ये कहानी जब पड़ोसियों से पता चली, तो मायके वाले ससुराल पहुंचे और बेटी को वहां से मुक्त कराकर लाए। थाना मलावन में ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
ये भी पढ़ें - Agra: महिला डॉक्टर के अश्लील फोटो खींचे, फिर किया ब्लैकमेल; कुख्यात सुधीर के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल
विज्ञापन
विज्ञापन
2021 में हुई थी शादी
थाना मलावन क्षेत्र के गांव गढिया शीलम निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उसकी बेटी को अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने तालिबानी सजा दी। गुरुग्राम में सिर मुड़वा दिया और उसको बंधक बनाकर रखा। गढिया शीलम निवासी राधा देवी ने बताया कि बेटी अनामिका की शादी 14 मई 2021 को योगेश कुमार निवासी गांव जमों थाना जलेसर के साथ की थी। दामाद गुरुग्राम स्थित एक कंपनी में काम करता है, बेटी को भी वहीं पर ले गया। जबकि सास व विवाहित ननद भी गुरुग्राम में ही रहती हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Agra: महिला डॉक्टर के अश्लील फोटो खींचे, फिर किया ब्लैकमेल; कुख्यात सुधीर के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल
विज्ञापन
Trending Videos
दहेज की करने लगे थे मांग
आरोप है कि कुछ समय से बेटी पर अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये लाने का दबाव बनाया जा रहा था। हम लोग इसको पूरा नहीं कर पाए तो आरोपियों ने अनामिका को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि दामाद, सास कृष्णा देवी, ससुर नरेंद्र सिंह और ननद शोभा उर्फ सौम्या ने पांच अप्रैल को कमरे में बंधक बनाकर उसको पीटा। इस दौरान सभी ने मिलकर उसे काफी प्रताड़ित किया।ये भी पढ़ें - शर्मनाक: मौत के बाद वृद्धा की लाश को कार में डालकर लाए, अंगूठे के निशान से संपत्ति का करा लिया वसीयतनाम...
सास ने पकड़े हाथ और पति ने काटे दिए बाल
आरोप है कि सास ने बेटी के हाथ पकड़ लिए और बेटी के पति ने रेजर से सिर के बाल काट दिए। बाद में उसको बंधक बनाकर रखा गया। बेटी ने अन्य किराएदारों से हमारे पास फोन कराया। तब सात अप्रैल को गुरुग्राम पहुंचकर बेटी को यहां लाईं और थाना मलावन पहुंची। बेटी के हालातों से पुलिस को अवगत कराया।ये भी पढ़ें - गोकशी में फंसे हिंदू महासभा के पदाधिकारी: पुलिस कर रही तलाश, पुलिस लाइन में ज्ञापन देकर आ गए वांछित
मामले की जांच कर रही पुलिस
थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि दहेज के लिए युवती को काफी प्रताड़ित किया गया है। विवाहिता की मां की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।ये भी पढ़ें - जगनेर कांड में नया मोड: पुलिस को मिल सकती है क्लीन चिट, पूछताछ के लिए उठाया था पति; पत्नी ने जहर खाकर दी जान
