फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police Attached Bookie Sanfeep kumar Property Worth 1.15 Crores In Agra

Agra: ताजनगरी में एक और सटोरिये की 1.15 करोड़ की संपत्ति कुर्क, पुलिस ने कोठी पर लगाई सील

Sun, 19 Jun 2022 03:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 19 Jun 2022 03:35 PM IST
सार

आगरा में अपराध से अवैध संपत्ति अर्जित करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में सट्टेबाज संदीप की संपत्ति को कुर्क किया गया। इससे पूर्व पुलिस ने सटोरिए सनी की संपत्ति को कुर्क किया था।  
 

विज्ञापन
Police Attached Bookie Sanfeep kumar Property Worth 1.15 Crores In Agra
एसपी सिटी विकास कुमार और पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में गैंगस्टर की संपत्ति कुर्क करने का अभियान जारी है। रविवार को पुलिस ने एक और सटोरिये संदीप कुमार की 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त की। इसमें केदार नगर की कोठी शामिल है। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि नगला पृथ्वीनाथ, शाहगंज निवासी संदीप कुमार सटोरिया है। वह वर्ष 2017 से जुआ और सट्टा करा रहा है। इससे ही करोड़ों की संपत्ति बनाई है। 

विज्ञापन


सटोरिये के खिलाफ इस साल थाना जगदीशपुरा में गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद संपत्ति को चिह्नित किया गया। जिलाधिकारी के आदेश पर मकान कुर्क किया गया है। इस दौरान पुलिस ने मुनादी भी कराई। एसपी सिटी ने कहा कि कुर्क की गई संपत्ति की न कोई खरीद करेगा और न ही बेचेगा। अपराध से संपत्ति अर्जित करने वालों पर यही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये हो चुकी हैं कार्रवाई

- दो जून को छत्ता में नकली मोबिल आयल के आरोपी सारिक अहमद और उसके भाई की 3.5 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई। 
- छह जून को जगदीशपुरा में सटोरिये सनी की 20 लाख की संपत्ति कुर्क की गई।
- 11 जून को ताजगंज में पुलिस ने आरोपी नीरज के खिलाफ कार्रवाई की। उसकी 2.25 करोड़ की संपत्ति जब्त की।
- 13 जून को मंटोला में फरीदउद्दीन उर्फ फरीद पहलवान की 38 लाख की संपत्ति जब्त की गई।

अंकुश के तीन साथियों पर 25-25 हजार का इनाम

क्रिकेट सट्टे के बुकी अंकुश मंगल के तीन साथियों पर 25-25 हजार रुपये इनाम घोषित किया गया है। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जगनेर निवासी राजू उर्फ राजेंद्र मंगल, सुभाष नगर निवासी सौरभ अग्रवाल और कर्मयोगी एन्क्लेव निवासी आशीष उर्फ आशु सिंघल पर इनाम घोषित किया गया है। तीनों फरार हो गए हैं। 

थाना न्यू आगरा में गैंगस्टर एक्ट में तीनों वांछित हैं। इसमें अंकुश मंगल सहित सात नामजद थे। अंकुश को पुलिस ने फरीदाबाद से पकड़ कर जेल भेजा था। तीन आरोपियों ने कोर्ट में समर्पण किया। अब राजू, सौरभ और आशीष के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति भी कुर्क की जाएगी। इसके लिए आरोपियों की संपत्ति का ब्योरा जुटाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed