{"_id":"5d249b7c8ebc3e6cbd38da05","slug":"police-arrested-two-miscreants-in-encounter-who-kidnap-and-rape-with-women","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कासगंज-मैनपुरी से महिलाओं को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला गैंग पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज-मैनपुरी से महिलाओं को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला गैंग पकड़ा
Wed, 10 Jul 2019 12:12 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 10 Jul 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाशों की जानकारी देते एसएसपी स्वप्निल ममगाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज से चार जुलाई और मैनपुरी से पांच जुलाई को महिलाओं को अगवा कर दुष्कर्म के बाद उन्हें एटा क्षेत्र में फेंक दिया था। इस गैंग के दो बदमाशों को पुलिस ने सोमवार रात मुठभेड़ कर गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने मैनपुरी और कासगंज में अगवा कर दुष्कर्म करने की वारदात को अंजाम देना कुबूल किया है। पुलिस ने दोनों बदमाशों को जेल भेजकर उनके तीन फरार साथियों की तलाश शुरू कर दी है।
पकड़े गए बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज और मैनपुरी से महिलाओं को अगवा कर दुष्कर्म की घटनाओं के बाद से एटा, कासगंज, मैनपुरी पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसे लेकर आईजी आगरा, एडीजी आगरा व डीआईजी अलीगढ़ लगातार एटा पुलिस के संपर्क में थे।
पुलिस गिरफ्त में पकड़े गए बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार रात पिलुआ थाना पुलिस और स्वाट टीम ने सूचना के आधार पर सुन्ना के जंगल में जीटी रोड के किनारे निर्माणाधीन मकान की घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मौके से दो बदमाशों अनिल उर्फ अमित कुमार निवासी गोकुलपुर पिलुआ और शीलेंद्र यादव निवासी उदयपुर, सकीट को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में पकड़े गए बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
तीन बदमाश लालू उर्फ सतेंद्र निवासी नगला रते थाना औंछा मैनपुरी, मुकश यादव गोकुलपुर पिलुआ और रामऔतार निवासी काजीखेड़ा मारहरा एटा मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में मैनपुरी और कासगंज से महिलाओं को अगवा कर दुष्कर्म करने व बागवाला में लूट की वारदात करना कबूल किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में पकड़े गए बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
स्वप्निल ममगाई, एसएसपी, एटा ने बताया कि मैनपुरी और कासगंज से महिलाओं को अगवा कर दुष्कर्म के मामले के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार लगी थी। दो आरोपियों की गिरफ्तारी एटा पुलिस द्वारा कर ली गई है। दोनों की जेल भेज दिया गया है। इस प्रकार की घटनाओं को करने के लिए एक गैंग चलाते हैं। इनके अन्य साथियों की भी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।