मथुरा के वृंदावन में बंदरों का आतंक थम नहीं रहा है। नगर के गोविंद बाग निवासी पोशाक व्यापारी पर बंदरों ने हमला कर दिया। बंदरों ने उन्हें कई जगह काट लिया। व्यापारी ने घर से बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हुई घटना का वीडियो फेसबुक पर अपलोड कर दिया।
2 of 5
सीसीटीवी फुटेज से ली गई तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
घटना शनिवार दोपहर की है। गोविंद बाग निवासी निकुंज गोयल लोई बाजार स्थित अपनी पोशाक की दुकान से घर जा रहे थे। तभी उनके घर के सामने बंदरों ने उन पर हमला कर उन्हें जमीन पर गिरा लिया।
3 of 5
सीसीटीवी फुटेज से ली गई तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
व्यापारी ने दो बार उठकर घर में घुसने की कोशिश भी की। बंदरों ने उनकी पीठ, हाथ पर कई जगह काटकर घायल कर दिया। निकुंज गोयल ने बड़ी मुश्किल से बंदरों से छुटकारा पाकर घर में घुसकर अपनी जान बचाई। घरवाले निकट की क्लीनिक पर व्यापारी को उपचार के लिए ले गए।
4 of 5
सीसीटीवी फुटेज से ली गई तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
व्यापारी के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में बंदरों के हमले की घटना रिकॉर्ड हो गई। व्यापारी ने घटना का वीडियो फेसबुक पर अपलोड कर जिला प्रशासन से बंदरों के उत्पात की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
5 of 5
बंदरों से बचकर निकलते लोग
- फोटो : अमर उजाला
व्यापारी निकुंज गोयल ने बताया कि उनके पुत्र को भी एक माह पूर्व बंदरों ने काट लिया है। उन्होंने बताया कि मीरा बाई मंदिर के निकट इस तरह की घटना आए दिन होती हैं।। बंदरों से परेशान होकर वह शहर से पलायन करने की सोच रहे हैं।