Agra News: चोरी के आरोपी ने साथी संग मिलकर की थी साधु की हत्या, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर किया खुलासा
आगरा के सिकंदरा के गांव अकबरा में सोमवार रात को हुई साधु श्रीकांत की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक ने साधु की कुटिया में पूर्व में चोरी की थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के सिकंदरा के गांव अकबरा में सोमवार रात को हुई साधु श्रीकांत की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक ने साधु की कुटिया में पूर्व में चोरी की थी। साधु को इसका पता चल गया था। वह उससे कुटिया से चोरी की रकम किस्तों में ले रहे थे। वह कुछ बकाया रकम को वापस नहीं कर रहा था। तगादा करने पर अपने दोस्त के साथ हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। यहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
डीसीपी सिटी विकास कुमार के मुताबिक, साधु की हत्या के मामले में अकबरा निवासी बच्चू बघेल उर्फ नोरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। उस पर हत्या का शक जताया गया था। पुलिस ने आरोपी की तलाश की। गांव के लोगों ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार को गांव के ही अवधेश तोमर के साथ घूम रहा था। इस पर थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही के नेतृत्व में टीम गठित की गई। दबिश देने के बाद दोनों को पकड़ लिया गया।
एक आरोपी ने पहले कुटिया में की थी चोरी
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि बच्चू बघेल का श्रीकांत की कुटिया पर आना जाना था। साधु के पास खेत बेचकर कुछ रकम आई थी। बच्चू ने कुटिया में चोरी की थी। उसने रुपये और मोबाइल चुराया था। घटना के बाद से ही श्रीकांत को बच्चू पर चोरी का शक था। उन्होंने उसे पकड़कर पूछताछ की। पुलिस से शिकायत की कहने पर उसने चोरी की बात कबूल कर ली। रकम किस्तों में देने का वादा किया। श्रीकांत को 32 हजार किस्तों में दे दिए। बच्चू बघेल का कहना था कि 38 हजार मिले थे, जबकि श्रीकांत उससे 50 हजार चोरी करने की बात कह रहे थे।