फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested three crooks after encounter in agra

आगरा में मुठभेड़: हिस्ट्रीशीटर को लगी गोली, दो साथी भी गिरफ्तार

Sat, 16 Jan 2021 09:36 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 16 Jan 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
Police arrested three crooks after encounter in agra
सड़क पर पड़ी बदमाश की बाइक - फोटो : अमर उजाला

आगरा जिले के थाना शमसाबाद के गढ़ी जहान में शुक्रवार रात को अवैध शराब की सप्लाई करने जा रहे तस्करों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की घेराबंदी में दो तस्कर पकड़ लिए गए, जबकि दूसरी बाइक पर सवार थाना फतेहाबाद का हिस्ट्रीशीटर हेत सिंह भाग निकला। 

विज्ञापन


उसे पुलिस ने निबोहरा-फतेहाबाद मार्ग पर घेर लिया। उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक सिपाही घायल हो गया। बाद में पुलिस की फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली लग गई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। तस्करों से अवैध शराब बरामद हुई।  
विज्ञापन


एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात को आगरा-शमसाबाद रोड स्थित गढ़ी जहान पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी सूचना मिली कि दो बाइक पर कुछ लोग अवैध शराब लेकर आ रहे हैं। इस पर घेराबंदी की गई। दो बाइक पर तीन सवार थे। पुलिस के घेरने पर भागने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक फिसलने से एक बाइक पर सवार दो बदमाश गिर गए। उन्होंने पुलिस को देखकर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया। दूसरी बाइक पर सवार अभियुक्त भाग गया। फतेहाबाद निबोहरा मार्ग रेलवे पुलिया पर तीसरे अभियुक्त को घेर लिया। उसने फायरिंग कर दी। इस पर सिपाही भोला सिंह गोली लगने से घायल हो गया। वहीं पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। 

15 हजार का इनाम किया था घोषित
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया शमसाबाद में पकड़े गए आरोपी विनोद निवासी गांव सुजगई, ताजगंज और नवीन कुमार निवासी नेतपुरा, फतेहाबाद हैं। उनके पास से हरियाणा की अंग्रेजी शराब की 21 बोतल, एक तमंचा, तीन कारतूस, दो मोबाइल, एक बाइक बरामद हुई। 

वहीं फतेहाबाद में पकड़ा गया आरोपी हेत सिंह उर्फ हेता निवासी कसियाई, फतेहाबाद है। उसके पास से एक तमंचा, एक कारतूस और एक बाइक बरामद हुई। वह थाना फतेहाबाद का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में 18 मुकदमे दर्ज हैं। उस पर हरीपर्वत और फतेहाबाद में गैंगस्टर में भी कार्रवाई हो चुकी है। उसके साथियों को पूर्व में जेल भेजा जा चुका है। वह गैंग का सरगना है। 

हेत सिंह ने पांच नवंबर 2020 को फतेहाबाद क्षेत्र में एक मोबाइल की दुकान में चोरी और 12 नवंबर को ऑटो पार्ट्स की दुकान में चोरी की थी। पूर्व में हेत सिंह के साथी जितेंद्र, गौतम कटारा, रिंकू को जेल भेजा जा चुका है। हेत सिंह लगातार फरार चल रहा था। 

उस पर 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी विनोद और नवीन ने बताया कि तीनों मंजीत, मोहित निवासी सोनीपत, हरियाणा से शराब खरीदकर लाते हैं। शराब की तस्करी आगरा और फिरोजाबाद में करते हैं। बरामद शराब फिरोजाबाद में बिक्री के लिए ले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed