फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police arrested man who created the story of his kidnapping in Agra

आगरा: युवती के परिवार को फंसाने के लिए युवक ने रची अपने अपहरण की कहानी, पुलिस ने भेजा जेल

Thu, 07 Apr 2022 11:23 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 07 Apr 2022 11:23 PM IST
सार

एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के रहने वाले सागर उर्फ तौहीद ने युवती के परिजनों को फंसाने के लिए फिल्मी अंदाज में अपने अपहरण का ड्रामा रच डाला। जेल जाने से पहले आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में यह सच बताया।  

विज्ञापन
police arrested man who created the story of his kidnapping in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में युवती के परिजनों को फंसाने के लिए एक युवक ने अपने अपहरण की कहानी रच डाली। पुलिस की जांच में उसके खेल का पर्दाफाश हो गया। युवती ने भी उसके खिलाफ बयान दिया। पुलिस ने सर्विलांस की मदद युवक को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


थाना एत्माद्दौला क्षेत्र का रहने वाला सागर उर्फ तौहीद 25 मार्च को लापता हुआ था। उसका ऑटो घर के पास खड़ा मिला था। उसकी चप्पलें पास में पड़ी थीं। मामले की जानकारी पर परिजन थाने पहुंचे थे। उन्होंने बेटे के साथ अनहोनी की आशंका जाहिर की थी। 
विज्ञापन


एक युवती के परिजनों के खिलाफ शिकायत की। बाद में युवती भी लापता हो गई थी। उसके परिजनों ने सागर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। बेटी को बहला फुसलाकर अपहरण का आरोप लगाया। पुलिस ने सर्विलांस की मदद ली। सागर राजस्थान में छिपा हुआ था। पुलिस उस तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना एत्माददौला के प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा ने बताया कि विवेचना में पता चला कि आरोपी ने अपने अपहरण की झूठी कहानी बनानी की योजना बनाई थी। मगर, सफल नहीं हो सका। पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ाकर कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed