फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police arrested four cattle smugglers after encounter in agra

आगरा में मुठभेड़: 25 हजार रुपये के इनामी सहित चार पशु तस्कर गिरफ्तार, दो फरार

Mon, 24 May 2021 12:38 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 24 May 2021 12:38 AM IST
सार

एसटीएफ ने आगरा-जलेसर रोड स्थित कनराऊ सीमा के पास घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ा है। ये बदमाश पशु चोरी की कई वारदात को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस की पूछताछ में बदमाशों ने यह कबूल किया है। 

विज्ञापन
police arrested four cattle smugglers after encounter in agra
मुठभेड़ स्थल पर पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना बरहन क्षेत्र में पशुओं की तस्करी करने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने शनिवार की रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से 25 हजार का एक इनामी बदमाश घायल भी हो गया। इस दौरान दो बदमाश फरार भी हो गए। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों से दो तमंचे व पांच कारतूस के अलावा कार, बाइक और मैक्स पिकअप भी बरामद किया है। 

विज्ञापन


एसओ के मुताबिक शनिवार रात एसटीएफ को पशु चोरों के बरहन में होने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस के साथ एसटीएफ ने आगरा-जलेसर रोड स्थित कनराऊ सीमा के पास घेराबंदी की। खुद को घिरता देखकर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से वह गिर गया। पुलिस ने तीन अन्य बदमाशों को पकड़ लिया जबकि दो बदमाश मौके से फरार हो गए। बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे व चार कारतूस के अलावा नाइन एमएम का कारतूस सहित कार, बाइक और मैक्स पिकअप बरामद की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बहादुर सिंह ने बताया कि घायल बदमाश 25 हजार का इनामी शौकत उर्फ भुल्ली निवासी नदरई, कासगंज गैंग का सरगना है। इसके अलावा पुलिस ने चांद मोहम्मद उर्फ जान मोहम्मद उर्फ संजय, नूर अहमद और इरफान को पकड़ा है। पूछताछ में आरोपियों ने फरार बदमाशों के नाम सुशिया उर्फ ईदल  निवासी नदरई थाना कोतवाली कासगंज व रहमान निवासी अकराबाद जिला अलीगढ़ बताया है। 

रेकी करने के बाद करते हैं घटनाएं
बदमाशों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वे पहले बाइक से रेकी करते हैं। उसके बाद पशुओं को मैक्स पिकअप में भरकर ले जाते हैं और कट्टीखाने में बेच देते हैं। शौकत उर्फ भुल्ली ने पुलिस को बताया कि सात मई को गैंग ने गांव मुर्थर अलीपुर से भैंस चोरी की थी। 

पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए ताजुद्दीन उर्फ राज निवासी मैनपुरी और कालिया उर्फ बिल्लू को जेल भेजा दिया था। इसके अलावा गांव नगला नत्था से 15 मई को दो भैंस चोरी की थी। पुलिस के अनुसार अभियुक्तों के खिलाफ थाना बरहन, कासंगज आदि में कई मुकदमे दर्ज हैं। 

पीछा करने पर कर देते हैं फायरिंग
रात में पशु चोर गैंग असलहों से लैस होकर मैक्स पिकअप, कार और बाइक से निकलता था। पशुओं को चोरी करने के बाद वे उन्हें कट्टीखाने ले जाकर बेच देते थे। पशुपालकों और पुलिस के पीछा करने पर गैंग के बदमाश फायरिंग कर देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed