{"_id":"69c5a7d4b557e216020a16e4","slug":"players-can-become-agniveer-vayu-registration-is-going-on-agra-news-c-365-1-sagr1044-107141-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खिलाड़ी बन सकते हैं अग्निवीर वायु, हो रहा पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खिलाड़ी बन सकते हैं अग्निवीर वायु, हो रहा पंजीकरण
Fri, 27 Mar 2026 03:10 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 27 Mar 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
आगरा। भारतीय वायु सेना में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु (खेल) इनटेक 2026 के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।भारतीय वायु सेना में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु (खेल) इनटेक 2026 के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रक्षा मंत्रालय के निर्देश पर 22 विभिन्न खेल विधाओं के उत्कृष्ट खिलाड़ियों से आवेदन मांगे गए हैं। ऑनलाइन पंजीकरण 29 मार्च तक चलेगा।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थी भर्ती की अधिसूचना और पंजीकरण की जानकारी वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते हैं। भर्ती के लिए केवल अविवाहित पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे। उनका जन्म 2 जुलाई, 2005 से 2 जनवरी, 2009 (दोनों तिथियां शामिल) के बीच हुआ हो। चयन के लिए खेल कौशल परीक्षण आठ अप्रैल से 10 अप्रैल के बीच नई दिल्ली में आयोजित होगा। वायुसेना में खेल कोटे से भर्ती होकर खिलाड़ी देश सेवा का सपना पूरा कर सकेंगे।