फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   plantation target in mainpuri, 42.44 lakh target

बढ़ाने को हरियाली वन विभाग लगाएगा 42.44 लाख पौधे

Thu, 24 Mar 2022 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
plantation target in mainpuri, 42.44 lakh target
मैनपुरी। जिले में हरियाली बढ़ाने के लिए आगामी वित्तीय वर्ष में 42.44 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। इसके लिए शासन ने वन विभाग समेत कुल 24 विभागों को लक्ष्य सौंप दिए गए हैं। जुलाई में आयोजित वन महोत्सव के तहत इन पौधों को रोपने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

वन महोत्सव के तहत हर साल हरियाली बढ़ाने के लिए वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जाता है। आगामी वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इस बार कुल 42.44 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। इसमें से वन विभाग द्वारा सर्वाधिक 1677816 पौधे रोपित किए जाएंगे। वहीं, बाकी पौधे अन्य 23 विभागों द्वारा रोपे जाएंगे। इसके लिए वन विभाग की ओर से ही पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। वर्तमान में वन विभाग की 21 नर्सरियों में पौधे तैयार किए जा रहे हैं। बारिश शुरू होने के साथ ही जुलाई में आयोजित वन महोत्सव में अभियान चलाकर पौधे रोपित किए जाएंगे।
विज्ञापन

वन विभाग द्वारा नीम, आम, पीपल, बरगद, बबूल, जामुन, यूकेलिप्टिस, अर्जुन आदि के पौधे तैयार कि जा रहे हैं।
बीते वर्ष रोपे गए थे 35.25 लाख पौधे
प्रत्येक वर्ष शासन के आदेश पर वन विभाग व अन्य विभाग मिलकर पौधे रोपने के लिए अभियान चलाते हैं। बीते वर्ष चलाए गए अभियान में कुल 35.25 लाख पौधे रोपे गए थे। इसमें से 13.80 लाख पौधे वन विभाग ने लगाए थे तो वहीं 21.45 लाख पौधे अन्य 23 विभागों ने रोपित किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागवार ये है पौधरोपण का लक्ष्य
वन विभाग 1677816
पर्यावरण विभाग 186424
ग्राम्य विकास-1372140
राजस्व विभाग-156240
पंचायत राज विभाग-156240
नगर विकास-27580
लोक निर्माण विभाग-15960
सिंचाई विभाग-15960
रेशम विभाग-30250
कृषि विभाग-263320
पशुपालन-9660
सहकारिता-6300
उद्योग विभाग-12600
विद्युत निगम-7700
माध्यमिक शिक्षा-15840
बेसिक शिक्षा-15840
प्रावधिक शिक्षा-8400
उच्च शिक्षा-28420
श्रम विभाग-3920
स्वास्थ्य विभाग-15540
परिवहन विभाग-3920
रेलवे विभाग-31360
उद्यान विभाग-173112
पुलिस विभाग-98000
कुल-4244342
आगामी वित्तीय वर्ष के लिए शासन ने पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। वन विभाग की नर्सरियों में पौधे तैयार किए जा रहे हैं। जुलाई में शासन द्वारा निर्धारित तिथि पर अभियान चलाकर पौधे रोपित किए जाएंगे।
एसएन मौर्य, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी और वन प्रभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed