फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   planning to travel in summer vacation then book your tickets quickly most of the train seats are full

UP: गर्मियों की छुट्टी में घूमने जाने की है तैयारी...तो जल्दी कर लें टिकट, अधिकतर ट्रेनों की सीटें हुईं फुल

Mon, 07 Apr 2025 08:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 07 Apr 2025 08:29 AM IST
सार

गर्मियों की छुट्टी में घूमने की तैयारी कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। ट्रेनों की अधिकतर सीटें फुल हो चुकी हैं। वेटिंग लिस्ट लगातार बढ़ती जा रही है।
 

विज्ञापन
planning to travel in summer vacation then book your tickets quickly most of the train seats are full
ट्रेन सांकेतिक आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिवार के साथ गर्मी की छुट्टियां हिल स्टेशन पर बिताना चाहते हैं, तो जल्दी ट्रेन में अपनी सीट रिजर्व करा लें। ट्रेनों की अधिकतर सीटें फुल हो चुकी हैं। वेटिंग लिस्ट लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

बच्चों की परीक्षा समाप्त होने के बाद गर्मी की छुट्टियां हो जाएंगी। ऐसे में लोग अपने परिवार या दोस्तों के साथ हिल स्टेशन व अन्य पर्यटन स्थलों पर घूमने का प्लान बना रहे हैं। आगरा से चंडीगढ़, जम्मू और अन्य पर्यटन स्थलों की ओर जाने वाली अधिकतर ट्रेनों में सीट रिजर्व हो चुकी हैं।
विज्ञापन


पहले की करा लिए रिजर्वेशन
ज्यादातर लोगों ने पहले से ही अपने रिजर्वेशन करा लिए हैं। ऐसे में अधिकतर ट्रेन में टिकट के लिए वेटिंग लिस्ट 50 से ऊपर पहुंच चुकी हैं। आगरा से पर्यटन स्थलों के लिए कई ट्रेनें संचालित होती हैं। जिनमें कालका एक्सप्रेस चंडीगढ़ रूट पर चलती है और हफ्ते में दो दिन चलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: मेटाडोर-रोडवेज के बीच पिस गई कार, कुचल गए दो युवक...मौत की ऐसी तस्वीरें, जिन्हें देख कांप जाएगा कलेजा


 

इतनी पहुंची वेटिंग
इसमें 27 अप्रैल की स्थिति के अनुसार सीट उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा हिमसागर एक्सप्रेस सभी दिन चलती है और इसमें टिकट के लिए 51 की वेटिंग है। अन्य रूटों पर कई ट्रेनें हैं जो हफ्ते में अलग-अलग दिनों में चलती हैं। जिसमें झेलम और मालवा एक्सप्रेस सभी दिन संचालित होती है। वहीं अंडमान एक्सप्रेस हफ्ते में तीन दिन चलने वाली ट्रेन है। इनमें भी सीट की स्थिति सही नहीं है।

ये भी पढ़ें -  UP Weather: भीषण गर्मी का कहर, ताज पर बेहोश होकर गिरे चार पर्यटक; मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी


 

अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी
आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेन संचालित की जा रही हैं। और आगे भी यात्रियों को कोई असुविधा ना हो इसके लिए अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed