फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Petrol Diesel Price Today: Petrol Diesel Price Hike in Agra Iocl 22th March 2022

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े: जानिए आगरा में क्या है नई कीमत, रिलायंस के पंपों पर क्यों बंद हुई ब्रिकी

Tue, 22 Mar 2022 08:52 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 22 Mar 2022 08:52 AM IST
सार

आगरा में 135 दिन बाद पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव हुआ है। मंगलवार से पेट्रोल 80 पैसे और डीजल 81 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। 

विज्ञापन
Petrol Diesel Price Today: Petrol Diesel Price Hike in Agra Iocl 22th March 2022
पेट्रोल-डीजल के दाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेट्रोल और डीजल के दाम फिर बढ़ गए हैं। पेट्रोल पर 80 पैसे और डीजल पर 81 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। 135 दिन बाद पेट्रोल-डीजल के दामों पर बदलाव हुआ है। इससे पहले पांच नवंबर को पेट्रोल और डीजल के दामों पर कमी आई थी। नई कीमतें मंगलवार सुबह छह बजे से लागू हो गई हैं। 

विज्ञापन


आगरा के सिकरवार फिलिंग स्टेशन के संचालक सुशांत सिकरवार ने बताया कि चार नवंबर को पेट्रोल 106.69 रुपये और डीजल की कीमत 98.64 रुपये थी। पांच नवंबर को इनकी कीमत कम कर दी गईं। पेट्रोल पर 11.67 रुपये और डीजल पर 12.11 रुपये की कमी की थी। इस तरह से पेट्रोल के दाम 95.02 रुपये और डीजल के दाम 86.53 रुपये प्रति लीटर हो गई थी। 
विज्ञापन


इसके बाद कीमत में कोई अंतर नहीं आया। सोमवार को दाम बढ़ने पर पेट्रोल की कीमत अब 95.82 रुपये और डीजल की कीमत 87.34 रुपये हो गई है। सभी पंपों पर पेट्रोल और डीजल की कीमत में 10 से 20 पैसे का अंतर हो सकता है। कीमत में ये अंतर ट्रांसपोर्ट किराए के चलते होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिलायंस पंपों पर डीजल-पेट्रोल की बिक्री बंद

रिलायंस कंपनी के पंपों पर पेट्रोल-डीजल की बिक्री बंद हो गई है। यहां पर पेट्रोल-डीजल का भंडारण समाप्त हो गया है। इससे वाहन चालकों को बिना पेट्रोल-डीजल के पंपों से लौटना पड़ा। इस किल्लत की वजह यूक्रेन में युद्ध और डीजल पर थोक खरीद पर 25 रुपये बढ़ोतरी बताई जा रही है। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज डीजल-पेट्रोल यूनिट के डीलर उमेश जैन ने बताया कि आगरा जिले में रिलायंस कंपनी के सात पंप हैं, जो हाईवे पर हैं। जोकि छलेसर, एत्मादपुर, फतेहपुरसीकरी, किरावली, खंदौली के नंदलालपुर, ग्वालियर रोड सेवला, रहपुरा जाट में हैं। यहां पर दो-तीन दिन से पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। 

भंडारण हो गया खत्म

ऐसे में इन पंपों पर जब तक डीजल-पेट्रोल का भंडार था, तब तक बिक्री की गई। लेकिन अब भंडारण खत्म हो गया है। ऐसे में बिक्री बंद कर दी है। पंपों पर इस बाबत सूचना भी चस्पा की है। यह स्थिति देशभर में बनी हुई। इसकी वजह यूक्रेन में रूस के हमले से आपूर्ति प्रभावित बताई गई है। 

डीजल पर थोक खरीद पर बढ़ाए गए 25 रुपये प्रति लीटर से भी प्रभाव पड़ा है। रिलायंस पंपों पर रोजाना 95 हजार लीटर पेट्रोल-डीजल की बिक्री होती है। इसमें 35 हजार लीटर डीजल और 60 हजार लीटर पेट्रोल है। कीमत की बात करें तो पेट्रोल 94.90 रुपये और 86.36 रुपये है। 

आईओसी के पंपों पर कोई प्रभाव नहीं

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के पंपों पर डीजल-पेट्रोल की बिक्री सामान्य दिनों की तरह ही है। आगरा पेट्रोल पंप ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजनीश मल्होत्रा ने बताया कि सभी पंपों पर पेट्रोल-डीजल की पूर्व की तरह आपूर्ति मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed