फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People set out for auspicious activities, had to face bumps in buses

Agra News: मांगलिक कार्यों के लिए निकले लोग, बसों में खाने पड़े धक्के

Fri, 24 Nov 2023 12:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 24 Nov 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
People set out for auspicious activities, had to face bumps in buses
कासगंज। मांगलिक कार्यों के लिए 24 नवंबर शुभ मुहूर्त है। इसके लिए लोगों का अपनी रिश्तेदारी और संबंधियों के यहां आना-जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। इनमें वैवाहिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए जाने वाले लोगों की संख्या अधिक है। बृहस्पतिवार को इसका नजारा बस अड्डे पर देखा गया। भारी भीड़ के चलते हुई अव्यवस्था के चलते यात्रियों को बसों में धक्के खाने पड़े। वहीं, उन्हें बसों के लिए काफी देर इंतजार भी करना पड़ा। देवोत्थान के साथ ही बृहस्पतिवार से मांगलिक कार्य शुरू हो गए। 24 नवंबर को बड़ा सहालग है। वैवाहिक और विभिन्न मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना हो रहा है। बृहस्पतिवार को बस स्टैंड पर सुबह से शाम तक खासी भीड़ रही। लोगों को बसों का काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। बस अड्डे पर जो बसें पहुंची उनमें पहले से ही काफी भीड़ थी। लोगों को बसों में स्थान पाने के लिए दिक्कतें हुईं। उन्हें धक्के भी खाने पड़े। बसों में यात्रियों की संख्या अधिक होने से अधिकांश यात्रियों को खड़े होकर ही गंतव्य तक का सफर तय करना पड़ा। एआरएम विजय कुमार गंगवार ने बताया कि यात्रियों की भीड़ चलते सभी बसों को ऑन रूट रखा जा रहा है। वर्कशॉप पर जो बसें पहुंचती हैं, उनकी शीघ्र मरम्मत कर रूट पर लगाया जा रहा है। जिन मार्गों पर बसों की जरूरत होती हैं उस पर अन्य मार्गों से हटाकर बसों को लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed