फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People Panic For Gold After Manappuram Robbery Case

आगरा डकैती कांड: घटना के बाद बढ़ी लोगों की चिंता, सोने की जानकारी के लिए कंपनी के काट रहे 'चक्कर'

Wed, 21 Jul 2021 10:34 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 21 Jul 2021 10:34 AM IST
सार

डकैती की घटना से ग्राहकों की चिंता बढ़ गई है। किसी ने पुश्तैनी सोना तो किसी ने हाल ही में खरीदा सोना बैंक में गिरवी रखवाया था। जो आभूषण गिरवी रखवाए गए थे, वही मिलेंगे या दूसरे मिलेंगे?

विज्ञापन
People Panic For Gold After Manappuram Robbery Case
मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी का ऑफिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में डकैती की घटना के बाद ग्राहकों की चिंता बढ़ गई है। महिलाएं अपने सोने को वापस पाने के लिए परेशान हैं। मंगलवार को बड़ी संख्या में महिलाएं कंपनी के ऑफिस पर पहुंची। उन्होंने कर्मचारियों से सोना वापस लेने के लिए की जाने वाली प्रक्रिया की जानकारी ली। 

विज्ञापन

कमला नगर में मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी की शाखा पर 17 जुलाई को डकैती डालकर बदमाश करोड़ों का सोना लूट ले गए थे। शाखा में सैकड़ों लोगों ने सोना रखकर ऋण ले रखा है। बदमाश जितना सोना लूटकर ले गए हैं, उसमें से 7.5 किलोग्राम सोना मुठभेड़ में मारे गए बदमाशों के पास से मिल गया। बाकी सोने की बरामदगी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हो सकेगी। 
विज्ञापन

डकैती की घटना से ग्राहकों की चिंता बढ़ गई है। किसी ने पुश्तैनी सोना तो किसी ने हाल ही में खरीदा सोना बैंक में गिरवी रखवाया था। जो आभूषण गिरवी रखवाए गए थे, वही मिलेंगे या दूसरे मिलेंगे? इस सबके बारे में जानने के लिए ग्राहक पहुंच रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि किन ग्राहकों का सोना गया है, मिलान के बाद ही पता चलेगा। आभूषण पर लोन लेने वाले ग्राहकों में महिलाओं की संख्या अधिक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परेशान हो रहीं महिलाएं 
कमला नगर की रहने वाली ज्योति शर्मा शाखा पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि कंपनी में अपने जेवरात के बदले में लोन लिया था। उन्हें यही चिंता है कि अब जेवर कैसे वापस मिलेंगे। कर्मचारी कह रहे हैं कि कुछ समय लगेगा। कमला नगर की ही रहने वाली बबिता ने भी जानकारी ली।

एक लाख का इनामी बदन सिंह भी फरार 
ट्रांसयमुना कॉलोनी निवासी डॉ. उमाकांत गुप्ता के अपहरण की साजिश धौलपुर के बदमाश बदन सिंह ने रची थी। उसकी साथी युवती संध्या उर्फ मंगला ने अंजलि बनकर डॉक्टर से बात की थी। उनसे नौकरी के बहाने मिली थी। इसके बाद अगवा कर ले गई थी। डॉक्टर को 31 घंटे बाद ही पुलिस ने मुक्त करा लिया था। बदन सिंह दस्यु केशव गुर्जर के लिए काम करता है। बदन सिंह की गिरफ्तारी के लिए भी टीम लगी है। मगर, वह पकड़ा नहीं जा सका है। एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने बदन सिंह पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। बदन सिंह को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम धौलपुर में ही डेरा डाले हुए है। बीहड़ में पुलिस बदन सिंह की तलाश कर चुकी है। मगर, वह हाथ नहीं आ रहा है। अब मौसम खराब होने की वजह से पुलिस के लिए बीहड़ में जाना मुश्किल हो रहा है।

आगरा डकैती कांड: हिस्ट्रीशीटर लाला पर एक लाख रुपये का इनाम, पुलिस की छह टीमें तलाश में जुटीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed